श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की मौत, 40 से अधिक घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अनूपपुर 30 मई 2026। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम को श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शनिवार (30 मई) को इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है। इस मौके पर अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कर्णपाथर पुलिस थानाक्षेत्र के बिजजौरा गांव के पास हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे और चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग पूजा के लिए पद्मनिया से बिजौरा गांव जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्यों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

इस बड़े हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख साझा करते हुए कहा: “बिजौरा गांव में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की असामयिक मृत्यु और कई नागरिकों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

पीड़ित परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद

वहीं हादसे की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। सरकार की ओर से इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन को घायलों के मुफ्त और बेहतर इलाज के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री को सिर्फ अपनी सरकार के अस्तित्व की चिंता है, बच्चों के भविष्य की नहीं : राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 मई 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की गड़बड़ी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया जाना यह दर्शाता है कि उन्हें केवल अपनी सरकार के […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज