दिल्ली में चलती कैब में मनचले आशिक का गर्लफ्रेंड के साथ खूनी खेल, चेहरे पर 13 बार चाकू से किए वार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2023। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से सड़कों पर खूनी खेल खेला गय़ा।  लड़के ने एकतरफा प्यार में गर्लफ्रेंड का बेहद दर्दनाक तरीके से मर्डर को अंजाम देने की कोशिश की।चलती कैब में एक मनचले लड़के ने 13 बार चाकू से गोद कर लड़की को बुरी तरह घायल कर दिया।  जब लड़की पूरी तरह लहूलुहान हो गई तो युवक भागने  लगा लेकिन मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

दिल्ली के साकेत (लाडो सराय) इलाके में चले इस खूनी खेल में लड़की के परिजनों का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वह पहले भी उस मनचले के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर चुके थे लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। बता दें कि युवती के पिता नहीं है और मां दूसरों के घरों में काम करती है।  

पीड़िता 22 साल की चंद्रिका मलिक कैब में बैठकर अपनी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रही थी कि इस दौरान लाडो सराय के पास मनचला आशिक कैब को रोककर उसमें जबरन बैठ गया और चंद्रिका से जबरदस्ती करने लगा जिसके बाद जब लड़की ने मना किया तो उसने धारदार चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना को देख कैब ड्राइवर ने लोगों की मदद मांगी जिसके बाद उसे मौके पर पकड़ लिया। मनचला आशिक चंद्रिका के चेहरे पर लगातार वार करता रहा। वहीं,  घायल चंद्रिका को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा है कि लड़की अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। चंद्रिका की मां का कहना है कि पुलिस अगर वक्त रहते कार्रवाई करती तो चंद्रिका की हालत आज ऐसी ना होती। 

Leave a Reply

Next Post

रमन, उनके मंत्रिमंडल के भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं कराती मोदी सरकार?

शेयर करेप्रसाद बतायें चावल का कोटे 86 लाख मी. टन से 61 लाख मी. टन क्यों किया? महादेव एप्प को मोदी-योगी सरकार का संरक्षण गंगाजल से लेकर कफन तक में जीएसटी वसूल रही मोदी सरकार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 अक्टूबर 2023। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत