PM मोदी ने की घोषणा, ‘राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड’ अब होगा ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 अगस्त 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज घोषणा की है कि राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड होगा। पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों के आग्रह के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। पीएम ने ट्विटर के जरिए यह ऐलान किया। यह अवॉर्ड देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है। पहली बार यह पुरस्कार 1991-92 में दिया गया था।

पीएम ने ट्विटर पर लिखा, ‘ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।

भारतीय हॉकी टीम के लिए टोक्यो ओलंपिक यादगार रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने 41 साल बाद कोई मेडल जीता, जबकि महिला टीम चौथे नंबर पर रही। दोनों टीमें ब्रॉन्ज मेडल मैच तक पहुंचीं, लेकिन मेंस टीम ने जीत दर्ज की, जबकि महिला टीम 3-4 के अंतर से हार गई। 

Leave a Reply

Next Post

देश में बरकरार है कोरोना का खतरा, 24 घंटे में आज भी आए 39 हजार नए केस, 617 मौतें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 अगस्त 2021। देश में कोरोना के मामले 30 से 40 हजार के बीच बराबर बने हुए हैं।  बीते 24 घंटों में कोरोना के 38,628 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कुल 617 लोगों की मौत हुई है और 40,017 लोग पूरी तरह से […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव