राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई, कहा- एकजुट होकर कार्य करें और प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनें…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 नवंबर 2023। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर वर्ष विकास के नये आयाम गढ़ रहा है. राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सभी ने जो मिलकर सपने देखे हैं, उसे पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनें।

बता दें कि मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य को बने 1 नवंबर 2023 को 23 साल पूरे हो जाएंगे. छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हर साल राज्योत्सव का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव के चलते कोई कार्यक्रम नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ भारत का एकमात्र राज्य है, जिसे ‘महतारी’ (माँ) का दर्जा प्राप्त है. विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा छत्तीसगढ़ आज भी अपने प्राचीन मंदिरों के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है. छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया था. साल 2000 में जुलाई में लोकसभा और अगस्त में राज्यसभा में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रस्ताव पर मुहर लगी. इसके बाद 4 सितंबर 2000 को भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशन के बाद 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ देश के 26वें राज्य के रूप में दर्ज हो गया. इस इलाके की भाषा को छत्तीसगढ़ी कहा जाता है।

Leave a Reply

Next Post

नो मेंस लैंड से दो किलोमीटर की दूरी पर नेपाल लगा रहा मोबाइल टावर, आंतरिक सुरक्षा के लिए बढ़ा खतरा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर श्रावस्ती 01 नवंबर 2023। नो मेंस लैंड से महज दो किलोमीटर की दूरी पर नेपाल तीन नए मोबाइल टावर लगा रहा है। नेपाल में पहले से ही तीन टावर नेपाल सीमा से महज एक किलोमीटर दूरी पर लगे हुए हैं। नए टावर से भारतीय क्षेत्र में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान