‘नो कर्फ्यू…नो दंगा, यूपी में अब सब चंगा’; बदायूं में परिवारवाद पर बरसे सीएम योगी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बदायूं 07 मई 2023। नगर निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने रविवार को बदायूं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले यहां दंगे होते थे। कर्फ्यू लगता था, अराजकता रहती थी। आज नो कर्फ्यू नो दंगा। यूपी में अब सब चंगा। 

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 1:14 बजे पुलिस लाइन मैदान में उतरा। हेलीपैड पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी, हरप्रसाद पटेल, राजेश यादव, पूनम यादव समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन मैदान से मुख्यमंत्री काफिले के साथ रवाना हुए। वो इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में 1.32 पर पहुंचे। एक बजकर 39 मिनट पर उनका संबोधन शुरू हुआ। 

परिवारवाद पर साधा निशाना

परिवारवाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले परिवारवादी लोग युवाओं के हाथ में तमंचे पकड़वाते थे। आज युवाओं के हाथों में टैबलेट हैं। मुख्यमंत्री ने करीब 10 मिनट तक सरकार की योजनाओं को गिनाया। इसके बाद नगर निकाय प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की। 

सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि लोगों को आवास की सुविधा मिली है। करोड़ों लोगों के घरों में शौचालय बने हैं। रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध हो गए। उन्होंने कहा कि भारत इकलौता देश है, जिसने 80 करोड़ लोगों को कोरोना काल में निशुल्क राशन दिया। यूपी में 15 करोड़ लोगों को पिछले तीन वर्ष से फ्री में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

बदायूं जिले की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान है। भाजपा प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट हुए हैं। सीएम योगी की जनसभा से सियासी पारा और बढ़ गया है। सीएम योगी की जनसभा में जिलेभर की नगर पालिका और नगर पंचायतों से लोगों को बुलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बैरीकेडिंग की गई।

Leave a Reply

Next Post

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रायपुर में खेला जाएगा आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 एक मैच!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 07 मई 2023। इन दिनों आईपीएल 2023 का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल 2023 में रोजाना दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का एक मैच […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब