पहलवानों से मिली प्रियंका गांधी, पीएम पर निशाना साधा, पूछा- सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2023। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना लगातार बड़ा रूप लेता जा रहा है। शनिवार के दिन कांग्रेस प्रियंका गांधी भी इस धरने में शामिल हुईं। उन्होंने पहलवानों के साथ लगभग एक घंटे बिताए। इस दौरान उनकी परेशानी सुनी, उन्हें सांत्वना दी और सरकार से सवाल भी किए। उन्होंने पूछा की सरकार बृजभूषण सिंह को क्यों बचा रही है। इसके साथ ही प्रियंका ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।  पहलवानों के धरने में सातवें दिन सुबह 7.45 बजे प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। यहां वह लगभघ 50 मिनट तक महिला पहलवानों से बात करती रहीं। उन्होंने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से भी बात की। बातचीत के दौरान विनेश भावुक हो गईं तो प्रियंका ने उन्हें सांत्वना भी दी। 

पहलवानों से मिलने के बाद क्या बोलीं प्रियंका
पहलवानों से मिलकने के बाद प्रियंका गांधी ने कई सवाल किए। उन्होंने पूछा कि जो एफआईआर दर्ज की गई, उसमें क्या है। इसे सभी के सामने क्यों नहीं लाया जा रहा है। जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं। गर्व महसूस करते हैं। आज ये सड़क पर बैठे हैं। इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं और मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही है। बृजभूषण पर इतने गंभीर आरोप हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार उसे पद से हटाए। उससे इस्तीफा लेना चाहिए।

पीएम मोदी पर साधा निशाना
प्रियंका ने पहलवानों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”मुझे पीएम से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर उन्हें उनकी (पहलवानों) की चिंता है, तो उन्होंने अभी तक उनसे बात क्यों नहीं की? देश उनके (खिलाड़ियों) साथ खड़ा है। मुझे गर्व है कि पहलवान ऐसी चीज के लिए खड़े हैं और आवाज उठा रहे हैं।”

बृजभूषण बोले मैं इस्तीफा नहीं दूंगा
अपने ऊपर एफआईआर दर्ज होने के बाद बृजभूषण सिंह ने अपनी बात रखी। उन्होंने पहलवानों के धरने और उनकी मांग पर सवाल खड़े किए। साथ ही धरने के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया। उनका कहना है कि अगर उनके इस्तीफा देने से पहलवान घर लौट जाएंगे तो वह इसके लिए तैयार हैं। उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है और 40-45 दिन में चुनाव होने हैं। ऐसे में वह खुद ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से हट जाएंगे, लेकिन वह एक अपराधी के रूप में इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और सुप्रीम कोर्ट पर उन्हें पूरा भरोसा है और वह निर्दोष हैं।

Leave a Reply

Next Post

आंध्र प्रदेश में नौ स्कूली छात्रों ने की आत्महत्या, रिजल्ट जारी होने के 48 घंटे के भीतर दी जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर विशाखापट्टनम 29 अप्रैल 2023। आंध्र प्रदेश में 9 स्कूली बच्चों ने आत्महत्या कर ली है। आंध्र प्रदेश बोर्ड के परिणाम जारी होने के 48 घंटे बाद सुसाइड का मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि परीक्षा में सफल न हो पाने के बाद छात्रों […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला