‘टाइगर 3’ की सफलता पर गदगद हुए सलमान खान, फैंस को कहा शुक्रिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 18 नवंबर 2023। सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरा फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म पर इतना प्यार बरसाने के लिए अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। सलमान खान ने कहा कि ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्मों को मिले प्यार को देखकर उन्हें सफलता की हैट्रिक जैसा महसूस हो रहा है। सलमान खान ने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा, ‘मैं आपके प्यार के लिए आभारी हूं, जो आपने मुझ पर वर्षों से बरसाया है। उस प्यार के लिए भी जो आपने मेरी टाइगर फ्रेंचाइजी को दिया है। मैंने अब तक तीन बार सुपर-स्पाई टाइगर की भूमिका निभाई है। आपसे मिली तारीफ और प्यार से ऐसा महसूस हो रहा है कि यह मेरे लिए सफलता की हैट्रिक है’।

बोले- मैंने अपना सबकुछ दिया
सलमान खान ने आगे कहा, ‘यह एक ऐसा किरदार है, जिसके लिए मैंने हर बार जीतोड़ मेहनत की है। मैंने असल में इस किरदार को अपना सबकुछ दिया है। इसलिए, इस फिल्म की सफलता मेरे लिए बेहद निजी है।’ बता दें कि मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित ‘टाइगर 3’ में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आए हैं। ‘टाइगर 3’ सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है।

अब तक रिलीज हो चुकीं तीन कड़ी
बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘एक था टाइगर’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2017 में रिलीज हुई। अब इस साल दिवाली के मौके पर ‘टाइगर 3’ आई है। आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 205.35 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड इसने 300 करोड़ से ऊपर का कारोबार कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

दांतों को सफेद ही नहीं बल्कि मजबूत भी बनाती हैं घर की ये 4 चीजें, कम उम्र में टूटकर नहीं गिरेंगे दांत

शेयर करेबिलासपुर। दांतों की सफाई सेहत को भी अच्छा रखती है, वहीं इससे उलट अगर दांत गंदे रहें, पीले दिखें या फिर दांतों में कैविटी हो तो पूरे शरीर के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है. ऐसे में दांतों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. दांतों की अच्छी तरह सफाई […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान