IPL 2022: शिवम दुबे ने युवराज से अपनी तुलना किए जाने पर दिया ये जवाब, धोनी को लेकर कही खास बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2022। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2022 के 22वें मैच में 46 गेंद में 95 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन की पहली जीत दिलाने वाले शिवम दुबे ने कहा कि उनका फोकस अपने बेसिक्स पर बने रहने पर था और सीनियर खिलाड़ियों ने उनकी काफी मदद की। दुबे ने 23 रन से मिली जीत के बाद कहा, ‘हम पहली जीत की तलाश में थे और मुझे खुशी है कि मैं योगदान दे सका। मेरा फोकस अपने बेसिक्स पर था। मैंने सीनियर खिलाड़ियों से बात की और माही भाई ने भी मेरी काफी मदद की। उन्होंने कहा कि अपने हुनर पर भरोसा रखो।

दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह की तरह खब्बू बल्लेबाज होने के कारण उनसे तुलना के सवाल पर दुबे ने कहा, ‘युवी पा किसी भी खब्बू बल्लेबाज के लिए आदर्श हैं। बहुत से लोग कहते हैं कि मैं उनकी तरह बल्लेबाजी करता हूं। हालात को देखते हुए कप्तान और कोच के कहे अनुसार मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं।’ शिवम को ने उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला, जिसे उन्होंने पिता को समर्पित की।

वहीं, 50 गेंद में 88 रन बनाने वाले अनुभवी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने कहा कि दुबे इतने अच्छे फॉर्म में था कि दोनों को अधिक संवाद की जरूरत ही नहीं पड़ी। उन्होंने कहा, ‘मैं आज हर हालत में योगदान देना चाहता था। सामने वह (दुबे) इतना अच्छा खेल रहा था कि हमें अधिक बातचीत करनी ही नहीं पड़ी। जब तीसरे ओवर में ग्लेन मैक्सवेल गेंदबाजी के लिए आया, तब मैने हाथ खोलने शुरू किए और हम अच्छी साझेदारी बना सके।’

Leave a Reply

Next Post

एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पहली FIR दर्ज, अब तक 14 लोग गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 अप्रैल 2022। राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में पथराव के बाद भड़की हिंसा के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज करते हुए अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) उषा रंगनानी […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड