अमेरिका: मैक्रों की नाराजगी दूर करने की कोशिश में जो बाइडन, बोले- फ्रांस से बड़ा हमारा कोई सहयोगी नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वांंशिगटन 30 अक्टूबर 2021। ऑस्ट्रेलिया के साथ परमाणु सबमरीन के सौदे में जुटा अमेरिका दो कदम पीछे हट गया है। फ्रांस की नाराजगी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से रोम में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका फ्रांस की पीठ के पीछे ऑस्ट्रेलिया के साथ सबमरीन का सौदा करने में अनाड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस समय फ्रांस से बेहतर कोई सहयोगी नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान तब सामने आया है, जब अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा ऑस्ट्रेलिया के साथ परमाणु सममरीन की आपूर्ति के लिए करार किया गया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ डीजल संचालित पनडुब्बी के करार को रद्द कर दिया था। इस पर फ्रांस ने नाराजगी जताई थी और इससे वाशिंगटन के साथ उसके रिश्तों में भी खटास आ गई थी। जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले रोम में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था। यह हमारी एक बचकानी हरकत थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि इसके बारे में फ्रांस को बहुत पहले सूचित कर दिया गया था।बाइडन ने कहा कि फ्रांस अमेरिका के लिए अत्यंत सहयोगी देश है। वह अपने आप में एक शक्तिशाली देश है।

सौदा रद्द होने के बाद राजदूतों को बुलाया था वापस

परमाणु पनडुब्बी का सौदा रद्द होने के बाद फ्रांस ने नाराजगी जताई थी और वाशिंगटन और कैनबरा से अपने राजदूतों को भी वापस बुला दिया था।

Leave a Reply

Next Post

अब जाकर पूरी हुई शाहरुख की 'मन्नत', जेल से रिहा होकर घर पहुंचे आर्यन खान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 30 अक्टूूबर 2021। क्रूज शिप ड्रग केस में गिरफ्तार आर्यन खान आखिरकार आज मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिए गए। बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को आर्यन खान जेल से बाहर निकले और पापा संग कार में बैठकर मन्नत […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान