IPL 2022 KKR vs MI: रोहित शर्मा ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले बैटर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मुंबई इंडियंस की हालत काफी खस्ता नजर आ रही है, कप्तान रोहित शर्मा भी खराब फॉर्म में ही दिख रहे हैं। टीम अपने लगातार तीन मैच गंवा चुकी है और इन तीनों मैचों में रोहित का बल्ला भी खामोश रहा है। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोहित 12 गेंद पर महज तीन रन बनाकर आउट हो गए। रोहित का विकेट उमेश यादव के खाते में गया, जो इस सीजन में केकेआर की ओर से जबर्दस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। इस पारी के दौरान रोहित के नाम आईपीएल का एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

रोहित 61वीं बार आईपीएल में सिंगल डिजिट पर आउट हुए हैं, और इस मामले में उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। दिनेश कार्तिक आईपीएल में 60 बार सिंगल डिजिट पर आउट हुए हैं। तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में सुरेश रैना का नाम आता है, जो 53 बार डबल डिजिट पर पहुंचे बिना पवेलियन लौट गए हैं।

केकेआर के खिलाफ मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला और टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 52 जबकि तिलक वर्मा ने नॉटआउट 38 रनों की पारी खेली। कीरोन पोलार्ड ने 5 गेंद पर नॉटआउट 22 रन ठोके। जवाब में केकेआर ने यह टारगेट 16 ओवर में ही पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर 50 रन बनाकर नॉटआउट लौटे और पैट कमिंस ने 15 गेंद पर नॉटआउट 56 रन ठोके।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी की सुरक्षा बढ़ाई गई, 5 कालीदास मार्ग पर CRPF की दो यूनिट तैनात; गोरखनाथ मंदिर हमले के बाद उठाया गया कदम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 07 अप्रैल 2022। गोरखनाथ मंदिर में तैनात पीएसी जवानों पर हमले के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लखनऊ के 5 कालीदास मार्ग स्थित मुख्‍यमंत्री आवास पर सीआरपीएफ की दो यूनिट तैनात की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान