गुलाम नबी का इस्तीफा: कांग्रेस बोली- यह गरीबों की आवाज उठाने का वक्त, पार्टी छोड़ने का सही समय नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

26 अगस्त 2022। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गुलाम नबी का इस समय इस्तीफा देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका इस्तीफा हमारे लिए दुख की बात है। यह वक्त गरीबों की आवाज उठाने का था लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस इस समय सरकार के खिलाफ जोरदार अभियान चला रही है, उनको साथ होना चाहिए था। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज पार्टी से सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे काफी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र में आजाद ने कहा कि वह  भारी मन से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाली जानी चाहिए थी।आजाद ने कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर चुनाव संपन्न नहीं हुए। गुलाम नबी ने कहा कि कांग्रेस लड़ने की अपनी इच्छाशक्ति और क्षमता खो चुकी है।

गुलाम नबी का इस्तीफा दुख की बात:  अजय माकन
वहीं कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हमने गुलाम नबी आजाद साहब का इस्तीफा पत्र देखा। दुख की बात है कि उन्होंने ऐसे समय में कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया जब कांग्रेस देश भर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ध्रुवीकरण की लड़ाई लड़ने जा रही है। दुख की बात है कि वे इस लड़ाई में हिस्सा नहीं बन रहे।

गुलाम नबी का इस्तीफा बड़े अफसोस की बात: फारूक अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी जी के वक्त से गुलाम नबी आजाद इनर कैबिनेट के सदस्य थे। आज भी सोनिया गांधी के बहुत करीब थे। यह बड़े अफसोस की बात है कि ऐसा क्या हो गया कि इन्हें इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा।

गुलाम नबी आजाद भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है:   कुलदीप बिश्नोई
भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस आत्म-विनाश, आत्मघाती मोड में है। मेरा सुझाव है कि राहुल गांधी अपने अहंकार को अलग रखें। गुलाम नबी आजाद भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है। पार्टी मुझसे पूछे तो मैं उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए मना सकता हूं।

कांग्रेस में दरबारी संस्कृति:  जयवीर शेरगिल
एक दिन पूर्व कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले जयवीर शेरगिल ने कहा कि वास्तविकता में कांग्रेस में दरबारी संस्कृति के नेता परेशान हो रहे हैं। कई बड़े नेता अब कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रायपुर में मोदी@20 किताब पर करेंगे बात, CM भूपेश ने दिया तीज पर्व का न्यौता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 26 अगस्त 2022। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री अमित शाह को रायपुर आने पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को देखने अपने निवास में आमंत्रित किया है। सीएम हाउस में पोला और हरितालिका […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला