मुंबई हमले का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर…पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कराची 18 दिसंबर 2023। 1993 मुंबई में बम धमाके कराने का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर सामने आई है जिसके चलते उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया में उसे जहर दिए जाने की आशंकाएं जताई गई हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वो 2 दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है जहां केवल उसके परिवार वाले ही जा सकते है। इतना ही नहीं इस बीच दाऊद की खबर के बाद पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप करने की जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि दाऊद की खबर छिपाने के लिए ये कदम उठाया गया है। हालांकि, कुछ सरकार के कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की वर्चुअल रैली के चलते ये कदम उठाया गया है, ताकि कोई हिंसक घटना न हो। हालांकि इंटरनेट ठप होने की खबर पर पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) का भी कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

दाऊद और उसके करीबी कराची एयरपोर्ट को कंट्रोल करते हैं। पाकिस्‍तान की चर्चित पत्रकार आरजू काजमी ने कहा कि अचानक से इंटरनेट बंद होने का मतलब है कि पाकिस्‍तान में कुछ छिपाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह बहुत सनसनीखेज न्‍यूज पाकिस्‍तानी सोशल मीडिया में बहुत ज्‍यादा शेयर की जा रही है। दाऊद इब्राहिम पाकिस्‍तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे का ससुर है। उन्‍होंने कहा कि पूरे पाकिस्‍तान में ट्विटर, गूगल, यूट्यूब को बंद कर दिया गया।

आरजू ने कहा कि अगर वाकई में दाऊद को जहर दिया गया है तो यह पाकिस्‍तान में एक बड़े आतंकी सरगना का खात्‍मा होगा।  आरजू ने कहा कि इस खबर में अगर सच्‍चाई नहीं होती तो पूरे इंटरनेट को बंद करने का कोई मतलब समझ नहीं आता।  बता दें कि दाऊद इब्राहिम के खिलाफ मुंबई में 1993 में बम धमाके कराने के आरोप भी हैं। इसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 700 लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

ईडन गार्डन में ग्राउंड स्टाफ के बेटे का लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 18 दिसंबर 2023। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सोमवार सुबह एक शव लटका हुआ मिला।  सूत्रों ने बताया कि शव स्टेडियम के  ब्लॉक से मिला. मृतक की पहचान 21 वर्षीय धनंजय बारिक के रूप में की गई है, जो शहर के प्रतिष्ठित स्टेडियम के ग्राउंड […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी