इशारों में चीन पर रक्षा मंत्री का हमला, बोले-भारत, देशों को उपदेश देने में विश्वास नहीं करता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरु 14 फरवरी 2023। बेंगलुरु एयर शो में मंगलवार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विभिन्न देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस दौरान अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत सहायता की जरूरत वाले देशों को उपदेश या पूर्व निर्धारित समाधान देने में विश्वास नहीं रखता है। एयरो इंडिया में विभिन्न देशों के रक्षा मंत्रियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने आतंकवाद और गंभीर सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए सभी देशों को एकजुट होने का आह्वान किया। 

राजनाथ सिंह ने  कहा कि भारत पुराने पितृसत्तात्मक या नव औपनिवेशिक प्रतिमानों में सुरक्षा मुद्दों से निपटने में विश्वास नहीं करता है और यह हमेशा उनका मुकाबला करने के लिए एक सामूहिक दृष्टिकोण को प्राथमिकता देता है। हम सभी देशों को भागीदार मानते हैं और उनके आंतरिक मामलों या उन पर कोई सुपर नेशनल समाधान थोपने की कोशिश नहीं करते। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम धर्मोपदेश या पहले से निर्धारित समाधान देने में विश्वास नहीं करते हैं और सहायता चाहने वाले देशों के राष्ट्रीय मूल्यों का सम्मान करते हैं।  रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अपने सहयोगी देशों की क्षमता निर्माण का समर्थन करता है, ताकि वह खुद अपनी नियति तय कर सकें। ऐसे देश हैं, जो सैन्य,  तकनीक और समृद्ध हैं लेकिन उन्हें इस बात का अधिकार नहीं है कि वह मदद वाले देशों पर अपना समाधान थोपें। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने यह टिप्पणी चीन के संदर्भ में की है। चीन पर आरोप लगते हैं कि वह कर्ज के जाल में फंसाकर देशों पर दबाव बनाने की रणनीति बनाता है। 

रक्षा मंत्री ने रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन से इतर कई डिफेंस कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात की। ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरर्स कंपनियों के सीईओ के साथ राजनाथ सिंह की मुलाकात हुई, जिसमें देश में हथियारों के निर्माण को बढ़ाने पर बात हुई। 

Leave a Reply

Next Post

भारत ने तुर्किए और सीरिया को भेजी दो बड़ी मदद, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 14 फरवरी 2023। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत ने भूकंप प्रभावित तुर्किए और सीरिया को जीवन रक्षक दवाओं, सुरक्षात्मक वस्तुओं और 7 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के महत्वपूर्ण देखभाल उपकरणों से युक्त आपातकालीन राहत सामग्री भेजी है। स्वास्थ्य मंत्री […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की