केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कृषि कानून की कॉपी फाड़ी, कहा- अंग्रेजों से बदतर न बने सरकार, तत्काल वापस ले ‘काले कानून’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में फाड़ी केंद्र के कृषि कानूनों की प्रतियां

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र को किसानों की वकालत करनी चाहिए, ‘दलालों’ की नहीं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2020। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र पर बहुत ही तीखा हमला बोला। विधानसभा में उन्होंने तीनों कृषि कानूनों की कॉपियों को फाड़ दिया। केजरीवाल ने केंद्र से ‘काले कानूनों’ को वापस लेने की अपील करते हुए कहा कि सरकार अंग्रेजों से बदतर न बने। अंग्रेजों ने तो 9 महीने में बिल वापस ले लिए थे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वालों को भी कानूनों के फायदे नहीं पता। उन्होंने कहा, ‘सारे भाजपाइयों को अफीम खिला दी है, अफीम खिलाकर बोला है कि रट लो, यही बोलो। आज मैंने पूरा भाषण सुना योगी आदित्यनाथ का, उनको भी नहीं पता कि इसका क्या फायदा है।’

मैं केंद्र सरकार वाले से कहता हूं तुम भी किसानों का वकील बनो। किसान इस देश का अन्नदाता है। उसकी वकालत नहीं करोगे तो क्या दलालों की करोगे?

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की वकालत करनी चाहिए, दलालों की नहीं। उन्होंने कहा, ‘आज सुप्रीम कोर्ट में केस था, कल भी था। हमारे वकील ने सुप्रीम कोर्ट में खड़े होकर कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं। मांगें मानी जानी चाहिए। केस इसलिए था कि दिल्ली के बॉर्डर पर किसान बैठे हैं इसलिए ट्रैफिक की दिक्कत हो रही है। हमारे वकील ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। आज अगर अभी केंद्र सरकार उनकी मांग मान ले तो धरना उठ जाएगा। इस पर केंद्र सरकार का वकील बोला कि दिल्ली सरकार का वकील तो किसानों का वकील बना हुआ है। मैं केंद्र सरकार वाले से कहता हूं तुम भी किसानों का वकील बनो। किसान इस देश का अन्नदाता है। उसकी वकालत नहीं करोगे तो क्या दलालों की करोगे?’

केंद्र पर कृषि कानूनों को जल्दबाजी में पास कराने का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘कोरोना काल में ऑर्डिनेंस क्यों पास किया गया? क्या जल्दबाजी थी? 70 सालों के इतिहास में शायद पहली बार हुआ होगा कि राज्यसभा में 3 कानूनों को बिना वोटिंग के पास कर दिया गया। राज्यसभा उपसभापति ने पास-पास-पास कहकर पास कर दिया। ये तीनों कानूनों को मैं सदन के सामने फाड़ रहा हूं…मैं केंद्र से अपील करता हूं कि वह अंग्रेजों से भी बदतर न बने।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हर किसान भगत सिंह बना हुआ है। सरकार कह रही है कि वह किसानों के पास जा रही है और उन्हें कृषि कानूनों के फायदों को समझाने की कोशिश कर रही है। यूपी के सीएम किसानों से कह रहे हैं कि इन कानूनों से उन्हें फायदा होगा क्योंकि उनकी जमीन नहीं छीनी जा रही है। क्या यह फायदा है?’

Leave a Reply

Next Post

ट्वीटर पर "छत्तीसगढ़ स्वाभिमान के दो साल" की धूम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 17 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर आज पूरे दिन सोशल मीडिया पर धूम रही। देश भर में कांग्रेस समर्थकों के साथ साथ छत्तीसगढ़ की जनता […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप