किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़; इन इलाकों को दहशतगर्दों को घेरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

किश्तवाड़ 11 अगस्त 2024। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर जंगल में रविवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अनंतनाग में हुई मुठभेड़ के अगले दिन यह मुठभेड़ हुई है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।  जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सेना और अर्धसैनिक बलों की मदद से पुलिस ने नौनट्टा, नागेनी पेयास और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया। इसके कुछ देर बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।

फिहाल इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है और आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग जंगल में भीषण मुठभेड़ में दो सैन्यकर्मियों हवलदार दीपक कुमार यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा के शहीद होने और दो नागरिकों सहित छह अन्य के घायल होने के एक दिन बाद हुई है।

अनंतनाग मुठभेड़ में दो जवान बलिदान, दो नागरिकों समेत छह घायल
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के सुदूरवर्ती जंगल क्षेत्र में आतंकियों से शनिवार शाम मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। दो नागरिकों व चार जवानों समेत छह घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है ताकि दहशतगर्द मौके से भाग न निकलें। हालांकि, सेना की ओर से फिलहाल जवानों के घायल होने की बात कही जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कोकरनाग के अहलान गडोल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों को नजदीक आते देख छिपकर बैठे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी में छह जवान घायल हो गए। इन्हें तत्काल निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान इनमें से दो जवानों ने दम तोड़ दिया।

सेना के अनुसार फायरिंग के दौरान दो नागरिक भी घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों नागरिकों के आतंकियों के साथ संबंध तो नहीं रहे हैं। ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ के जवानों को लगाया गया है। 

मुठभेड़ शुरू होते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके में रोशनी कर घेराबंदी की गई है ताकि आतंकियों का सफाया किया जा सके। घना जंगल होने के कारण सुरक्षा बलों की ओर से सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई की जा रही है ताकि और अधिक जानी नुकसान न होने पाए।

Leave a Reply

Next Post

सुदर्शन पटनायक ने रेत कलाकृति से हर घर तिरंगा पर जोर दिया, भारत के नक्शे के साथ पीएम मोदी को भी दिखाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 11 अगस्त 2024। स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दर्शाते हुए ओडिशा के मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर एक कलाकृति तैयार की। उन्होंने अपनी कलाकृति में भारत के नक्शे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने इसमें एक […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान