दिलों को छू गया ‘ना जाने कौन आ गया’ का ट्रेलर

admin
शेयर करे

रिश्तों की सच्चाई दिखाती ‘ना जाने कौन आ गया’

(अनिल बेदाग )

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 28 फरवरी 2026। बहुप्रतीक्षित हिंदी फीचर फिल्म ना जाने कौन आ गया का ट्रेलर रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है। जतीन सरना, मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन विकास अरोड़ा ने किया है, जबकि निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने किया है। 2 मिनट 26 सेकंड का ट्रेलर एक भावुक संवाद  “प्यार बड़ी कमाल की फीलिंग्स होती है” से शुरू होता है और दर्शकों को सीधे इमोशन की दुनिया में ले जाता है। जतीन और मधुरिमा की मासूम प्रेम कहानी, उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के बीच पनपती नजर आती है। बर्फीली पहाड़ियां, शांत झीलें और सुकून भरे दृश्य कहानी को संवेदनशील स्पर्श देते हैं।

कहानी में मोड़ तब आता है जब प्रणय पचौरी की एंट्री एक जटिल प्रेम त्रिकोण रचती है। रिश्तों की उलझन, तकरार और आत्म-खोज की जद्दोजहद ट्रेलर को भावनात्मक गहराई देती है। जतीन और प्रणय के बीच के टकराव वाले दृश्य प्रभाव छोड़ते हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक रेखा भारद्वाज की मधुर आवाज़ में ट्रेलर को खास बनाता है। कुल मिलाकर, यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों की सच्चाई और खुद को समझने की यात्रा है। यह फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Next Post

'शंकर संकट हरना' से गूंजा आगरा, कैलाश खेर के सुरों के साथ आस्था और श्रद्धा के सागर में उतरे दर्शक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर आगरा 28 फरवरी 2026। आगरा में शुक्रवार की शाम शिव और शिवत्व के नाम रही। तारघर मैदान में आयोजित जीवांजलि कार्यक्रम शिवोहम में पदमश्री कैलाश खेर के कैलासा बैंड की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को आस्था और श्रद्धा के सागर में उतारा। करीब चार घंटे तक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की