आईपीओ बाजार में पर्पल स्टाइल का विस्फोट, ₹680 करोड़ जुटाने उतरी कंपनी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 28 अगस्त 2026। आईपीओ बाजार में एक और बड़ा इश्यू निवेशकों का ध्यान खींचने को तैयार है। पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 31 अगस्त को खुलेगा और 2 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹546 से ₹575 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 28 अगस्त को खुलेगी।

कंपनी इस पूरी तरह फ्रेश इश्यू के जरिए अधिकतम ₹680 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। निवेशक न्यूनतम 26 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे, यानी ऊपरी प्राइस बैंड पर न्यूनतम निवेश ₹14,950 होगा। ₹575 का कैप प्राइस और 26 शेयरों का लॉट साइज आईपीओ को लेकर निवेशकों की शुरुआती दिलचस्पी का अहम आधार बन सकता है। इश्यू में कम से कम 75% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों  के लिए, अधिकतम 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए और अधिकतम 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए उपलब्ध होगा। फ्रेश इश्यू होने के कारण जुटाई जाने वाली पूंजी कंपनी के कारोबार और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। एनएसई को नामित स्टॉक एक्सचेंज बनाया गया है। एक्सिस कैपिटल और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। 31 अगस्त से शुरू होने वाला यह आईपीओ आने वाले दिनों में प्राइमरी मार्केट की हलचल बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

मराठी सीखने के लिए ऑटो चालकों को मिली बड़ी राहत

शेयर करेराउत बोले- क्या दिल्ली के दबाव में झुके फडणवीस छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई, 28 अगस्त 2026। महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी सीखने की अनिवार्यता के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने गैर-मराठी चालकों को कामकाजी मराठी सीखने के लिए अब एक […]

You May Like

कानपुर प्लेन क्रैश: ‘ईंधन आपूर्ति बंद या एयर फ्लेम सिस्टम फेल?....|....किडनी देकर बचाई भाई की जान, हो चुकी थी 40 डायलिसिस....|....रूसी बमबारी से दहली यूक्रेन की अर्थव्यवस्था....|....453 टन प्याज लेकर नासिक से दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस....|....नेपाल बाढ़: सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज....|....कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस दफ्तर पर बवाल....|....मराठी सीखने के लिए ऑटो चालकों को मिली बड़ी राहत....|....आईपीओ बाजार में पर्पल स्टाइल का विस्फोट, ₹680 करोड़ जुटाने उतरी कंपनी....|....गहनों की चमक के साथ बाजार में दस्तक, दीपा ज्वेलर्स का आईपीओ 1 सितंबर से....|....‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री