बादल छंटते ही बढ़ी ठंड की रफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 27 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में आसमान से बादल छंटने और मौसम साफ होने के बाद ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। इनमें उत्तर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मैदानी इलाकों के जिले भी शामिल हैं। मौसम साफ होने के कारण रात में ठंड का प्रभाव बढ़ गया है।

सबसे ज्यादा असर सरगुजा संभाग के जिलों में दिखाई दे रहा है, जहां बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज हुआ है, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम है। वहीं सूरजपुर में रात का पारा 9.4 डिग्री और सरगुजा में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। सूरजपुर में तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। फिलहाल प्रदेश में मौसम ड्राई है और कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मैदानी जिलों में भी रात की ठिठुरन महसूस की जा रही है। बालोद में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री और बेमेतरा में 6.5 डिग्री कम दर्ज किया गया है। हालांकि दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, लेकिन इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी भागों के न्यूनतम तापमान में 12.2 डिग्री का बड़ा अंतर देखा जा रहा है। बस्तर संभाग के जिलों में रात का पारा 19 से 21 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिसमें सुकमा में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज हुआ है।

राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम होकर 28.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहकर 16.4 डिग्री दर्ज किया गया था। आज रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

पत्नी का पर-पुरुष से लगातार संपर्क मानसिक क्रूरता

शेयर करेहाईकोर्ट ने तलाक किया मंजूर, बेटे-बेटी ने दी थी गवाही छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि वैवाहिक जीवन में किसी अन्य पुरुष के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना और उससे मिलना मानसिक क्रूरता के दायरे में आता है। न्यायालय […]

You May Like

पत्नी का पर-पुरुष से लगातार संपर्क मानसिक क्रूरता....|....बादल छंटते ही बढ़ी ठंड की रफ्तार....|....हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रों को राहत....|....प्रदेश में 500 सरकारी सेवाओं के लिए बनेगा सिंगल लॉगिन सिस्टम....|....नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का तीखा हमला....|....दिल्ली में हर तीसरे दिन फेफड़ों के कैंसर से जा रही है एक जान....|....पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार....|....ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी....|....सर्दियों में बढ़ जाता है घुटनों का दर्द....|....एलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम बड़ी उपलब्धि