पुलिस ने वापस दिलाए करोड़ों रुपए

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 इंदौर, 07 नवंबर 2026। साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं और लोग उनका शिकार हो जाते हैं। इस साल के 10 माह में क्राइम ब्रांच ने ठगी का शिकार हुए लोगों के 6 करोड़ 79 लाख रुपए वापस करवाने में सफलता अर्जित की है, जो अब तक का रिकार्ड है।

ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं अपराधी
पिछले कुछ साल से साइबर ठग एपीके फाइल भेजकर, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर, शेयर और क्रिप्टो में निवेश के नाम पर, वॉइस क्लोनिंग से आवाज बनाकर परिचित बनकर, फर्जी लोन ऐप के माध्यम से, केवाईसी अपडेट के नाम पर और बिजली व गैस कनेक्शन कटने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते आ रहे हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच रहे हैं रुपए
हालांकि अब पुलिस भी समय रहते शिकायत दर्ज करवाने वालों के करोड़ों रुपए बचा रही है। इस साल क्राइम ब्रांच ने 10 माह में ठगी के शिकार हुए लोगों के 6 करोड़ 79 लाख वापस करवाने में सफलता अर्जित की है। वहीं क्राइम ब्रांच ने 10 हजार से अधिक फर्जी बैंक खाते ब्लॉक करवाए हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच ने हैक किए गए 350 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट रिकवर किए हैं, जबकि 450 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट, जिसमें नाम और फोटो का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ब्लैकमेलिंग की गई थी, ऐसे खातों को ब्लॉक करवाया है। बताते हैं कि पिछले कुछ साल में क्राइम ब्रांच ने इस साल अब तक सबसे अधिक राशि वापस करवाने में सफलता अर्जित की है।

जागरूक होने से ही रुकेंगे अपराध
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक साइबर क्राइम बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अपराधी नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। इससे बचने का एकमात्र रास्ता है जागरूकता। इसके लिए भी पुलिस और प्रशासन लगातार कैंपेन चला रहा है।  

Leave a Reply

You May Like

पुलिस ने वापस दिलाए करोड़ों रुपए....|....भोपाल की सड़कों से कचरे का पहाड़ हटाना बना चुनौती....|....शक्कर, तेल, प्याज, खाद्य सामग्री की महंगाई से त्योहार कैसे मनाये -कांग्रेस....|....टाटा मेमोरियल में कैंसर मरीजों के चेहरों पर सान्वी सोशल वेलफेयर ने बिखेरी मुस्कान....|....रांझा विक्रम सिंह की फिल्मी वापसी....|....तन्वी ने यूथ ओलंपिक्स में सिल्वर जीता....|....चावड़ी बाजार हादसा: फरीदाबाद से तीन ठेकेदार गिरफ्तार....|....योगी बोले- अब भाई-भतीजावाद नहीं, मेरिट से मिलेगी नौकरी....|....हेरोइन तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश....|....पुलिस विभाग में 1.18 करोड़ का गबन, आरक्षक गिरफ्तार