उतराखंड चुुनाव 2022: पंजाब में चन्नी सीएम का चेहरा घोषित, प्रदेश में बढ़ी सुगबुगाहट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

देहरादून 08 फरवरी 2022। पंजाब में वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित कर कांग्रेस ने उत्तराखंड में भी सुगबुगाहट बढ़ा दी है। इस मामले में खुलकर तो कोई कुछ नहीं कह रहा है, लेकिन अंदरखाने कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर चर्चा है कि जब पंजाब में सीएम का चेहरा घोषित किया जा सकता है तो फिर उत्तराखंड में क्यों नहीं? दूसरी तरफ पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा।

कांग्रेस पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कई मौकों पर खुद को सीएम चेहरे के तौर पर पेश कर चुके हैं। हालांकि उनके एक ट्वीट के बाद उठे बवाल के बाद उन्होंने खुद स्पष्ट किया कि उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, लेकिन वह सीएम फेस नहीं हैं। पंजाब में वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित किए जाने को उन्होंने एतिहासिक कदम बताया। लेकिन, उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में फिर वही बात दोहराई कि सत्ता में आने पर विधायक दल अपना नेता चुनकर नाम हाईकमान को भेजेंगे। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान की ओर से ही लिया जाएगा। इधर, धड़ों में बंटी पार्टी कार्यकर्ताओं की राय भी इस मुद्दे पर अलग-अलग है। एक धड़ा चाहता है कि चुनाव से पहले ही सीएम चेहरा घोषित कर दिया जाए, जबकि दूसरा धड़ा इसके बिल्कुल खिलाफ है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हरीश रावत पार्टी का बड़ा चेहरा हैं। लेकिन पार्टी प्रीतम खेमे को भी नाराज नहीं करना चाहती है।

सामूहिक नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा चुनाव

कांग्रेस ऐसा कदम नहीं उठाना चाहती, जिससे पार्टी का कोई धड़ा असहज हो। वैसे इस दौड़ में हरीश-प्रीतम के अलावा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी बताए जाते हैं। लेकिन यह तो चुनाव बाद ही तय हो पाएगा कि उस वक्त क्या समीकरण बैठते हैं। फिलहाल पार्टी का रुख इस मामले में स्पष्ट है कि चुनाव सामूहिक नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

दंगल टीवी के हिट शो "रंग जाऊं तेरे रंग में" में मुंह दिखाई की रस्म के दौरान धानी की आंखों में आए आंसू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुबई 08 फरवरी 2022। दंगल टीवी का सबसे कम समय मे सबसे तेजी से लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ने वाला शो रंग जाऊं तेरे रंग में दर्शकों की बेपनाह मोहब्बत हासिल कर रहा है। दृष्टि की जगह जबसे ध्रुव से धानी की शादी हुई है, सीरियल में […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी