सुरक्षाबलों को फिर मिली कामयाबी, एक लाख रुपये के इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 13 मार्च 2025। बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने मारुड़बाका के जंगलों से एक लाख के इनामी सहित पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर नेला कांकेर, मारुड़बाका व कमलापुर की ओर निकली थी। अभियान के दौरान मारुड़बाका के जंगल से पांच संदिग्धों को प्रतिबंधित माओवादी संगठन की प्रचार सामग्री के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ पर अपना नाम एक लाख का इनामी मारुड़बाका डीएकेएमएस अध्यक्ष, नारायण भंडारी, डीएकेएमएस सदस्य धरमा काका, डीएकेएमएस सदस्य नीला काका,  डीएकेएमएस सदस्य किस्टा ध्रुवा और आरपीसी मिलिशिया सदस्य रामबाबू पुनेम बताया। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से तलाशी के दौरान नक्सली सामान बरामद किया गया है। सभी नक्सलियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 को मिली मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इसके तहत मंत्रिपरिषद ने राज्य में नक्सल समस्या के समाधान के लिए ठोस पहल करते हुए छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति-2023 […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर