चीन की सख्ती: दिग्गज निजी कंपनियों में हड़कंप, कार्रवाई से बाजार मूल्य में 12 खबर डॉलर की गिरावट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 05 अगस्त 2021। निजी कंपनियों पर चीन की कार्रवाई से कई दिग्गज चीनी कंपनियों के बाजार मूल्य में 12 खबर डॉलर से अधिक की गिरावट आई है। इससे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में भविष्य में नवाचार को लेकर आशंकाएं पैदा हो गई हैं। हालांकि नियंत्रण के लिए बीजिंग का लक्ष्य अराजकता पैदा करना नहीं है। बल्कि सरकार कंपनियों को स्पष्ट करना चाहती है कि पूंजी बाजारों में कारोबार करना तब तक ठीक है, जब तक यह सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शर्तों का पालन कर रहे हैं।

एक सप्ताह में ही बाजार मूल्य में अरबों डॉलर की कमी 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में बिक्री में तेजी आई है क्योंकि चीनी अधिकारियों ने कंपनियों पर जुर्माना लगाया, एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया और मांग की कि कुछ कंपनियां अपने कारोबार को पूरी तरह से बदल दें। चीन के लाभकारी शिक्षा उद्योग और उसके खाद्य वितरण क्षेत्र पर नियामकों द्वारा प्रतिबंधों की घोषणा के बाद अकेले पिछले सप्ताह में ही बाजार मूल्य में अरबों डॉलर की कमी आई।

ये है निजी उद्यम पर लगाम लगाने का उद्देश्य

निजी उद्यम पर लगाम लगाने के प्रयास अर्थव्यवस्था और देश के नागरिकों को अस्थिरता से बचाने के लिए हैं। उनका उद्देश्य शिक्षा में अधिक काम, डाटा गोपनीयता और असमानता से संबंधित लंबे समय से चली आ रही चिंताओं को समाप्त करना है। बताया जाता है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग इंटरनेट कारोबार के बारे में खास मॉडल विकसित करने के प्रयास में जुटे हैं। इसका मकसद टेक कंपनियों के पास जमा धन को उन क्षेत्रों में निवेश करने के लिए मजबूर करना है, जो सरकार की प्राथमिकता है।

दिग्गज कंपनियों की सख्त जांच

तकनीकी उद्योग के किसी भी हिस्सों को जांच से नहीं बख्शा गया। कई तरह की पाबंदियां लगाने के बाद चीनी सरकार ने जैक मा की कंपनी अलीबाबा के खिलाफ एकाधिकार विरोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। पिछले साल नवंबर में अरबपति जैक मा की कंपनी एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के आईपीओ को चीन सरकार ने रोक दिया था। चीन ने दिग्गज कंपनी अलीबाबा ग्रुप पर 2.8 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया था। सोशल मीडिया और गेमिंग की दिग्गज कंपनी टेनसेंट (TCEHY) और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Pinduoduo (PDD) सहित अन्य फर्मों को भी कथित विरोधी व्यवहार की जांच करने वाले अधिकारियों के सामने रखा गया। पिछले महीने की शुरुआत में ही संयुक्त राज्य में राइड-हेलिंग कंपनी Didi के सार्वजनिक होने के तुरंत बाद इसे एप स्टोर से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

अन्य उद्योगों पर भी नियामकों की नजर

नियामकों की नजर अन्य उद्योगों पर भी है जो अधिकारी डाटा सुरक्षा मुद्दों पर जांच कर रहे हैं, उन्होंने अमेरिकी-सूचीबद्ध चीनी कंपनियों को चुना है। 24 जुलाई को चीन ने शिक्षा और निजी ट्यूशन कंपनियों को लाभ कमाने या शेयर बाजारों से धन जुटाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। चीन बेरोजगारी को लेकर भी चिंतित है। चीनी टेक कंपनियों को व्यापक रूप से युवाओं को लंबे समय तक काम करने के लिए मजबूर करने के लिए दोषी ठहराया गया है। ‘996’, जो सप्ताह में छह दिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक काम करने की प्रथा को दर्शाता है, विशेष रूप से शहरी युवा श्रमिकों को आकर्षित करता है और यह बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों और स्टार्टअप में आम है।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा से बने तालाब ने दिया आजीविका का नया साधन, बेटी की बीमारी में साबित हुई संजीवनी

शेयर करेमछलीपालन से 6 माह में ही 50 हजार की कमाई, सिंचाई की व्यवस्था होने से खेती में भी बढ़ी आमदनी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 अगस्त 2021। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कई रूपों में लोगों का जीवन बदल रहा है। जरूरत के समय सीधा रोजगार देने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ