छाल रेंज में पहुंचा हाथियों का बड़ा दल, जंगल में 29 हाथियों की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 08 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज क्षेत्र के जंगल में विचरण कर रहे जंगली हाथियों के एक बड़े दल का वीडियो सामने आया है। हाथियों का दल आज रात को कुडेकेला सड़क किनारे आ गया, जिसके बाद आसपास के गांव के अलावा इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। यह देख इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी सड़क पर रुककर हाथियों के दल का वीडियो बनाने लगे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दल में करीब 29 हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस दल में चार नर हाथी, 20 मादा हाथी के अलावा पांच हाथी के बच्चे हैं। धरमजयढ़ वन मंडल के छाल रेंज में ही इन दिनों 46 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। आसपास के गांव के ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा। सड़क किनारे हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए तत्काल वन विभाग की टीम के अलावा हाथी मित्र दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। हाथियों के इस दल को बांसाझार के जंगलों की ओर खदेड़ा गया, तब जाकर आसपास के गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 

हाथी मित्र के सदस्यों ने बांसाझर, कुडेकेला ,तरकेला, मुनुन के अलावा आसपास के गांव के ग्रामीणों से अपील की है कि क्षेत्र में 29 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, ऐसी स्थिति में सुबह के समय किसी भी हाल में लकड़ी लेने के साथ-साथ महुआ बिनने जंगलों में न जाये।

Leave a Reply

Next Post

"कांग्रेस और RJD मिलकर घड़ियाली आंसू बहा रहे", सम्राट चौधरी बोले- बिहार को गरीब-पिछड़ा बनाने का पाप तो इन लोगों ने किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 08 अप्रैल 2025। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने आरोप लगाया कि प्रदेश को गरीब-पिछड़ा बनाने का पाप तो कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने किया है। चौधरी ने नवादा जिले के सिरदला प्रखंड अंतर्गत ग्राम लौन्द में चक्रवर्ती सम्राट अशोक […]

You May Like

सीएम ने दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर रखी प्रदेश की आर्थिक-विकास प्राथमिकताएं....|....सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल....|....नालंदा में दो दिन होगा ज्ञान परंपरा का मंथन....|....पदोन्नति पर फिर जांच: 15 से ज्यादा डीएसपी हो सकते हैं पदावनत....|....ज्वालामुखी मंदिर में हुई घटना के बाद सुरक्षा पर फैसला....|....बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, बदरी विशाल की पूजा अर्चना की....|....आप पार्षद विजय कुमार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन....|....'पहले पुलिस की जमीन पर माफिया का कब्जा था'....|....आलिया भट्ट की ये साड़ी इस फेस्टिव सीजन कर रही ट्रेंड....|....डॉक्टर तो बढ़े लेकिन हर 4 में 1 रिटायरमेंट के करीब