कांग्रेस की ‘वैक्सीन पॉलिटिक्स’, राहुल-प्रियंका ने केंद्र पर लगाया ये आरोप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 अप्रैल 2021। देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासत जारी है. इस बीच कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर देश में वैक्सीन की किल्लत होने का दावा करते हुए सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने एक बार फिर कोरोना वैक्सीन की किल्लत को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में वैक्सीन की भारी कमी है. राहुल गांधी ने अपने दावे से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट करके जारी किया है. जिसमे उन्होंने लिखा, ‘कोरोना वैक्सीन देश की जरूरत है. आप भी इसके लिए अपनी आवाज बुलंद कीजिए क्योंकि सबको हक है सुरक्षित जीवन का। वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वैक्सीन को लेकर सरकार पर तंज कसा है।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1381457365057277953?s=20

वैक्सीन निर्यात पर रोक की मांग

राहुल गांधी ने कहा कि देश में सब लोगों को वैक्सीन मिले इसके लिए वैक्सीन के निर्यात पर फौरन रोक लगनी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने लगाया आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी देश में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘क्योंकि सबके लिए वैक्सीन जुमला न बने. क्योंकि सरकार इवेंट से ज्यादा जनता पर ध्यान दे. क्योंकि सबको जानने का हक है कि पीएम केयर के नाम पर इकट्ठा फंड कहां खर्च हो रहा है. क्योंकि वैक्सीन बाहर भेजने की बजाय, सरकार हर भारतीय को वैक्सीन देने पर ध्यान लगाए।

वहीं हाल ही में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि कोरोना संकट के हालात को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि सरकार वैक्सीन निर्यात करके अपनी लोकप्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रही है. हमें भारत में कोरोना वैक्सीनेशन पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए. इसके बाद ही हमें वैक्सीन दूसरे देशों में भेजनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

गर्मियों में जरूर इस्तेमाल करें पुदीना, इसके गजब के फायदे कर देंगे हैरान!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गर्मी आते ही हम घरों में ठंडी तासीर वाली चीजें ज्यादा यूज करने लगते हैं. जैसे- दही, छाछ, नारियल पानी, खीरा-ककड़ी, तरबूज आदि. इन्हीं में से एक पुदीना (Mint leaves) भी है जिसका इस्तेमाल अलग-अलग तरह से किया जाता है. कोई पुदीने की चटनी खाना पसंद […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर