माइंडस्पेस REIT का बड़ा दांव: मुंबई और पुणे में ‘प्रीमियम एसेट्स’ का अधिग्रहण

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई, 30 नवंबर, 2025। माइंडस्पेस बिज़नेस पार्क्स REIT (बीएसई: 543217 | एनएसई: MINDSPACE) (‘माइंडस्पेस REIT’), जो भारत के 4 प्रमुख कार्यालय बाजारों में गुणवत्तापूर्ण ग्रेड ए ऑफिस पोर्टफोलियो का मालिक है, ने आज के. रहेजा कॉर्प से लगभग ₹2,916 करोड़ में तीन प्रमुख सीबीडी संपत्तियों के अधिग्रहण की घोषणा की। माइंडस्पेस बिज़नेस पार्क्स REIT के प्रबंधक बोर्ड ने अधिग्रहण और इकाइयों के अधिमान्य निर्गम (प्रेफरेंशियल यूनिट इश्यू) को लगभग ₹1,820 करोड़ तक की राशि के लिए मंज़ूरी दे दी है, जो यूनिटधारकों और अन्य नियामक अनुमोदनों के अधीन है। REIT निम्नलिखित प्रीमियम कमर्शियल एसेट्स के अधिग्रहण की घोषणा करता है:

अ) प्रमाण प्रॉपर्टीज़ प्राइवेट लिमिटेड (“प्रमाण”) – इस अधिग्रहण में मुंबई और पुणे में उच्च-मूल्य वाली वाणिज्यिक संपत्तियां शामिल हैं। मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित वर्ली माइक्रो-मार्केट में स्थित और हाल ही में निर्मित प्रीमियम कमर्शियल टावर, ‘एसेंट’– वर्ली में लगभग 0.45 मिलियन वर्ग फुट (msf) का स्वामित्व। इसके अलावा, पुणे के तेजी से समृद्ध होते कल्याणी नगर माइक्रो-मार्केट में लगभग 0.1 मिलियन वर्ग फुट (msf) में फैली एक कार्यालय इमारत का स्वामित्व।

ब) सनड्यू रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड (“सनड्यू आरई”), जिसके पास मुंबई के वित्तीय केंद्र (एपिसेंटर), बीकेसी और बीकेसी एनेक्स में रणनीतिक रूप से स्थित ग्रेड ए कार्यालय भवन, ‘द स्क्वायर एवेन्यू 98’ (बीकेसी एनेक्स) में लगभग 0.2 मिलियन वर्ग फुट (msf) का प्रीमियम कार्यालय स्थान है।

ये अधिग्रहण सामूहिक रूप से लगभग 0.8 मिलियन वर्ग फुट के प्रीमियम लीज़ योग्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसका मूल्य स्वतंत्र वैल्यूएशनकर्ताओं द्वारा सकल संपत्ति मूल्य (ग्रॉस एसेट वैल्यू- जीवीए) पर लगभग ₹3,106 करोड़ आंका गया है। यह अधिग्रहण लगभग ₹2,916 करोड़ के सकल अधिग्रहण मूल्य पर पूरा किया जाएगा, जो दो स्वतंत्र वैल्यूएशन के औसत पर लगभग 6.1% की छूट को दर्शाता है। अधिग्रहण के बाद, माइंडस्पेस REIT पोर्टफोलियो लगभग 39 मिलियन वर्ग फुट तक विस्तारित हो जाएगा, और भारत के सबसे प्रभावशाली वाणिज्यिक गलियारों (कमर्शियल कॉरिडोर्स) में से एक में इसकी उपस्थिति और भी मज़बूत होगी।

  • लगभग 9% की एनओआई (NOI) वृद्धि
  • लगभग 1.7% की डीपीयू (DPU) वृद्धि
  • फ्रंट-ऑफिस पोर्टफोलियो मूल्य का योगदान बढ़कर लगभग 7.9% हो जाएगा
  • मार्की किरायेदारों द्वारा समर्थित स्थिर और मजबूत आय प्रवाह

ये ‘ट्रॉफी एसेट्स’ माइंडस्पेस REIT के प्राइम ऑफिस पोर्टफोलियो में निर्णायक रूप से वृद्धि करते हैं। यह अधिग्रहण न केवल देश के प्रमुख व्यावसायिक जिलों (बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स) में कंपनी के पदचिह्नों का विस्तार करता है, बल्कि भारत के सबसे गतिशील शहरी बाजारों में मज़बूत, निरंतर आय-सृजित करने वाली संपत्तियों के निर्माण की इसकी दीर्घकालिक, आक्रामक रणनीति का समर्थन करता है। वे इन ग्रेड ए+ संपत्तियों में अंतर्निहित मार्क टू मार्केट क्षमता, मज़बूत किराया गति (सुपरियर रेंटल मोमेंटम), और स्पष्ट मूल्य-वृद्धि के अवसर (वैल्यू-ऐड अपॉर्च्यूनिटीज) भी प्रदान करते हैं। इस अधिग्रहण के बाद, माइंडस्पेस REIT का सकल संपत्ति मूल्य (जीएवी) लगभग ₹41,020 करोड़ से बढ़कर लगभग ₹44,126 करोड़ होने वाला है।

अधिग्रहण पर बोलते हुए, श्री रमेश नायर, एमडी और सीईओ, माइंडस्पेस REIT, ने कहा, “इन ‘ट्रॉफी एसेट्स’को माइंडस्पेस REIT पोर्टफोलियो में शामिल करना, मुंबई के सबसे अधिक मांग वाले सीबीडी कार्यालय जिलों में हमारी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है। ये उच्च-गुणवत्ता वाली, संस्थागत संपत्तियां हैं, जिनमें मज़बूत नकदी प्रवाह है, और वॉल स्ट्रीट के कुछ सबसे बड़े नाम मुख्य किराएदार के रूप में शामिल हैं। वे हमारे पोर्टफोलियो के पैमाने, स्थिरता और दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं को बढ़ाते हैं। हमारे लिए, निवेश का दर्शन स्पष्ट है – उत्कृष्ट स्थानों में निवेश करें, उत्कृष्ट किरायेदारों के साथ काम करें, और हमारे यूनिटधारकों के लिए स्थायी मूल्य बनाएं। यह अधिग्रहण ‘पसंदीदा कार्यस्थानों’ (लव्ड वर्कस्पेसेज) के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाता है, शेयरधारक मूल्य को अधिकतम करता है, और भारत के ऑफिस रियल एस्टेट सेक्टर में माइंडस्पेस REIT की मजबूत और अग्रणी स्थिति को पुष्ट करता है।”

संपत्तियों का अवलोकन:

कुल मिलाकर लगभग 0.8 msf लीज़ योग्य क्षेत्र।

स्वतंत्र वैल्यूएशन के अनुसार सकल संपत्ति मूल्य (जीएवी) लगभग ₹3,106 करोड़।

मुख्य किराएदार, जिनमें वॉल स्ट्रीट के 2 सबसे बड़े नाम शामिल हैं।

प्रतिबद्ध अधिभोग (कमीटेड ऑक्यूपेंसी):

एसेंट – वर्लीः लगभग 86% (बिल्डिंग 2025 में पूरा हुआ); द स्क्वायर एवेन्यू 98 (बीकेसी एनेक्स) – 100%; ऑफिस बिल्डिंग (पुणे) – 100%

मुंबई के प्रमुख फ्रंट ऑफिस सीबीडी बाजारों में माइंडस्पेस REIT की उपस्थिति का विस्तार करता है।

लगभग 7 साल का डब्ल्यूएएलई (WALE), जो विकास क्षमता के साथ-साथ स्थिर आय प्रदान करता है।

द स्क्वायर एवेन्यू 98 (बीकेसी एनेक्स) मार्क टू मार्केट क्षमता और क्षेत्र वृद्धि के माध्यम से मूल्य वृद्धि का अवसर प्रदान करता है।

अधिग्रहण मूल्य लगभग ₹2,916 करोड़ (एंटरप्राइज वैल्यू), जो दो स्वतंत्र वैल्यूएशन के औसत पर लगभग 6.1% की छूट

खरीद प्रतिफल (परचेज कंसीडरेशन) लगभग ₹1,820 करोड़ (100% इक्विटी के लिए)।

प्रोफॉर्मा आधार पर वित्त वर्ष 2026 के एनओआई (NOI) में लगभग ₹226 करोड़ की वृद्धि; जिसका अर्थ है लगभग 9% की वृद्धि।ं

Leave a Reply

Next Post

दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, आरक्षक की हुई मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सूरजपुर 30 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं. दो बाइकों की आपस की भिड़ंत में एक आरक्षक की मौत हो गई. उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक दलसाय कोराम रामानुजनगर थाने में आरक्षक के पद […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की