‘विधानसभा एक पवित्र जगह…’, नीतीश कुमार के बयान की ओवैसी ने की आलोचना, सुशील मोदी ने ऐसे साधा निशाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 08 नवंबर 2023। बिहार विधानसभा और विधानसभा में लड़कियों की शिक्षा और जन्म-दर नियंत्रित को लेकर दिए बयान के बाद उनके माफी मांगने के बावजूद सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी सीएम नीतीश कुमार के विरोध में अपने धुर विरोधी भारतीय जनता पार्टी के साथ आ चुके हैं। भाजपा के विरोध के बाद ओवैसी ने भी सीएम नीतीश कुमार ने बयान की तीखी आलोचना की। बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा एक बड़ी पवित्र जगह होती है। वह रोड या चारदीवारी के अंदर बैठकर बात करने की जगह नहीं है। वह एक प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। वहां पर वह जिस तरह से उन्होंने बयानबाजी की वह काफी अभद्र किस्म की भाषा थी। उसको वह कह सकते हैं कि जब महिलाएं ज्यादा पढ़ेंगी तो वह अपनी औलाद को कब पैदा करना है, वह अपने आप तय कर लेंगी। पर बजाए जिस अभद्र तरीके से सीएम नीतीश कुमार ने इसका विश्लेषण किया फिर चाहे बयानों से हो या इशारों से। यह काफी गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। आप बिहार की विधानसभा में खड़े होकर बोल रहे हैं। यह कोई सिनेमाघर या थियेटर नहीं है। आप रोड पर खड़े होकर नहीं बोल रहे थे। आपका यह अभद्र बयान काफी अनुचित था।

सुशील मोदी बोले- नीतीश कुमार ने बी ग्रेड और मूर्खतापूर्ण बयान दिया
वहीं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बी ग्रेड और मूर्खतापूर्ण बयान दिया है। क्या विधानमंडल में सेक्स एजुकेशन का क्लास चल रहा था। आपने जो बयान रखा उसका जाति आधारित गणना से क्या संबंध है। उन्हें इस्तीफा देकर अतिपिछड़ा को मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए। वह जिस तरह से महिलाओं पर टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है। सुशील मोदी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने पहली बार ऐसा बयान नहीं दिया है, इससे पहले भी वह कई बार महिलाओं का अपमान कर चुके हैं। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकतंत्र का बलात्कार किया
वहीं भाजपा ने आज विधान मंडल में फिर से हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष समेत सभी भाजपा विधायक सदन में नीतीश कुमार से इस्तीफा मांग रहे हैं। भाजपा विधायकों ने कहा क  बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार जी की महिलाओं के प्रति घृणित और निकृष्ट बातें सुनकर मानवता भी शर्मसार हो गई। बेशक, निर्लज्ज-कुमार को अच्छे मनोचिकित्सक की ज़रूरत है। यही है I.N.D.I ठगबंधन की मानसिकता! इतना ही नहीं भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान से नारी शक्ति का अपमान हुआ है। उन्होंने पढ़ी लिखी माताओं और बहनों का अपमान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकतंत्र का बलात्कार किया है। उन्हें कमंडल लेकर राजगीर चले जाना चाहिए। वहीं भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने कहा कि बिहार के साथ एक तरह बलात्कार की घटना की है। उन्हें फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री को सेक्स एजुकेशन बहुत अच्छा लगता है। इसलिए सीएम नीतीश कुमार एक कोचिंग में इसकी क्लास दें। 

Leave a Reply

Next Post

'पवार-ठाकरे ने विपक्षी रणनीति पर मंथन किया, मराठा आरक्षण पर भी बात, गठबंधन में मतभेद नहीं'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 08 नवंबर 2023। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग जोर पकड़ रही है। बदलती राजनीतिक स्थिति और अगले साल होने वाले लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तैयारियां भी चल रही हैं। विपक्ष की सियासी तैयारियों के मुद्दों पर चर्चा के लिए वयोवृद्ध राजनेता शरद […]

You May Like

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत....|....कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म