बिहार में योगी फॉर्मूला: एक ही दिन में ‘बुलडोजर’ से ढहाए जा रहे 70 घर, पुलिस और लोगों के बीच झड़प, सिटी एसपी घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 03 जुलाई 2022। अगर किसी राज्य में बुलडोजर से अवैध निर्माण वाले घर गिराए जाते हैं तो वहां के लोग कहते हैं कि यहां भी योगी राज आ गया है। ताजा मामला है बिहार में जहां अब तक की बुलडोजर की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर(दीघा) के इलाके में प्रशासन ने 70 मकानों को ध्वस्त करने में जुट गया है। प्रशासन ने इसके लिए 17 JCB की मदद ली है। इस दौरान कार्रवाई वाले इलाके में 2000 से ज्यादा पुलिस बल तैनात हैं। कार्रवाई शुरू होते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।  पुलिस ने जब उन्हें हटाने की कोशिश की तो लोगों ने ठेले में किरोसिन छिड़ककर आग लगा दी, जिसकी चपेट में आने से कई लोग झुलस गए। वहीं इस दौरान लोगों ने जमकर पथराव भी किया है।  अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प में सिटी एसपी (मध्य) पटना, अंबरीश राहुल घायल हो गए हैं।

एक महीना पहले ही प्रशासन ने दिया था नोटिस
गौरतलब है कि एक महीना पहले ही पटना प्रशासन ने नेपाली नगर कॉलोनी में 70 मकान मालिकों को मकान तोड़ने के निर्देश दिए थे जिसके बाद लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। लोगों का कहना है कि अगर मकान अवैध है तो नगर निगम टैक्स क्यो लेता है। हमलोगों ने इसी मकान के नाम पर बिजली-पानी का कनेक्शन लिया है। फिर उनके मकान को क्यों और कैसे तोड़ा जाएगा।

बाद में अंचल अधिकारी ने फिर से की सुनवाई
नोटिस प्राप्त किए मकानमालिकों की मांग पर अंचल अधिकारी ने एक बार फिर से सुनवाई की थी लेकिन दस्तावेज देखने के बाद फिर से एक हफ्ते का समय देकर मकान को तोड़कर हटाने के लिए कहा गया था। वहीं ऐसा नहीं करने पर मकान को प्रशासन की ओर से तोड़ने और हर्जाना भी लगाने की बात कही गई थी।

Leave a Reply

Next Post

जस्टिस वीरप्पा बोले- विधानसभा और हाईकोर्ट के बीच खड़े होकर अपना सिर काट लूंगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु 03 जुलाई 2022। कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस बी वीरप्पा ने वकीलों को चेताया कि वे जजों और न्यायपालिका पर झूठे आरोप न लगाएं। हाईकोर्ट के सीनियर जज ने यह भी कहा कि अगर खुद उन्होंने कुछ कुछ गलत किया है, तो वे विधाना-सौध (राज्य की […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत