18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘सैयारा’

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 31 मई 2025। यशराज फिल्म्स और रोमांटिक फिल्मों के मास्टर मोहित सूरी की जोड़ी जब एक साथ आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें आसमान छूने लगती हैं। आज यशराज फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘सैयारा’ का दिल छू लेने वाला टीज़र जारी किया, जिससे एक बार फिर रोमांस को बड़े पर्दे पर जिंदा करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस फिल्म के जरिए यशराज फिल्म्स अहान पांडे को हिंदी सिनेमा में बतौर हीरो लॉन्च कर रही है। उनके साथ नजर आएंगी अनीत पड्डा, जिन्होंने वेब सीरीज़ बिग गर्ल्स डोंट क्राई  में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

टीज़र में फिल्म के टाइटल ‘सैयारा’ का भी खूबसूरत मतलब बताया गया है। शब्दार्थ के अनुसार, सैयारा एक भटकता हुआ खगोलीय पिंड होता है, लेकिन शायरी में यह शब्द किसी चमकदार, स्वप्निल, और अप्राप्य चीज या व्यक्ति को दर्शाने के लिए प्रयोग होता है—एक ऐसा सितारा जो हमेशा चमकता है, राह दिखाता है, पर कभी पूरी तरह पास नहीं आता।

मोहित सूरी, जो इस साल अपने फिल्मी करियर के 20 साल पूरे कर रहे हैं, इससे पहले आशिकी 2, मलंग, और एक विलेन जैसी हिट रोमांटिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, वाईआरएफ की 50 साल की गौरवशाली यात्रा में यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा की रची गई रोमांटिक फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार पल दिए हैं। सैयारा 18 जुलाई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी की 2025 स्ट्रीमिंग और डिजिटल पावर लिस्ट में अभिषेक बच्चन टॉप पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 31 मई 2025। इंडियन स्ट्रीमिंग अकादमी  ने अपनी 2025 की टॉप 100 स्ट्रीमिंग और डिजिटल पावर लिस्ट जारी की है, जिसमें अभिषेक बच्चन सबसे ऊपर हैं। यह सूची हर साल भारत के ओटीटी और डिजिटल कंटेंट क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली चेहरों को सम्मानित करती है। […]

You May Like

वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला