अखिलेश यादव का राकेश टिकैत को आमंत्रण, चुनाव लड़ना चाहें तो उनका स्वागत है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जौनपुर 16 दिसंबर 2021। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों की हत्या के दोषी केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को केन्द्र सरकार तत्काल बर्खास्त करें अन्यथा प्रदेश में बुल्डोजर अभियान, माफिया उम्मूलन सब बेमानी साबित होगा। उन्होंने कहा कि देश में डीजल व पेट्रोल कम्पनियों को मुनाफा हुआ जिसे अमीर की तिजोरियों में भरा गया है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर राकेश टिकैत चुनाव लड़ना चाहे, तो वे उनका स्वागत करेंगे। 

अखिलेश यादव ने कहा कि राकेश टिकैत किसानों के एक बड़े नेता हैं, उनका आंदोलन भी राजनीति से दूर रहा है। ऐसे में ये फैसला उनको लेना है। अगर वे चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं, हम इसका स्वागत करेंगे। बुधवार को जौनपुर में विजय यात्रा निकालने से पहले अतिथि गृह में मीडिया के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी दुनिया में शायद ऐसा हुआ जहां किसानों को जीप से कुचला गया है। किसान अन्न दाता है हमारा पेट भरता है। आज उसको न्याय नहीं मिल पा रहा है। इसका जिम्मेदार कौन है। अब तो जांच में सब चीजे बाहर आ गयी हैं। अगर कोई जिम्मेदार है तो  भाजपा नेता और साजिश कर्ता केन्द्र के गृह राज्यमंत्री हैं। सरकार उन्हें तत्काल बर्खास्त करे। 

भाजपा ने दिया सिर्फ धोखा

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। बदलाव के लिए सपा का विजय रथ जनता के बीच में जा रहा है। उनका लगातार समर्थन मिल रहा है। सूचना मिल रही है कि डीजल पेट्रोल की कम्पनियों को तीन तीन महीने में छह सौ फीसदी का मुनाफा हुआ है। आखिर गरीब की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी जेब क्यों भरा जा रहा है। जितनी सरकारी सम्पति संस्थाएं व सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं। इन सवालों को लेकर सपा, अम्बेडकरवादी जनयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल की सरकार ने जनता को धोखा दिया है। उनके वादे जुमले निकले। उनकी हर बात झूठी है। उनका विज्ञापन भी झूठा है। उनका जवाब देने के लिए जनता समर्थन में खड़ी है। 

यूपी की जनता बदलाव चाहती है

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे जैसे भाजपा को हार सतायेगी । इस तरह का उत्तर प्रदेश में बड़े नेताओं को आता हुआ देखेंगे। समाजवादी विजय रथ का समर्थन और समर्थन में जनता के बीच जाने का मौका मिल रहा है। यूपी की जनता की जनता बदलाव चाहती है। उम्मीद है कि आने वाले समय में बदलाव होकर रहेगा। जनता भाजपा से सवाल करना चाहती है जो कि क्या घोषणा पत्र लागू हो गया। क्या किसानों की आय दोगुना हो गया। क्या नौकरी रोजगार नौजवानों को मिल गये। जो यूपी में निवेश के लिये बड़े बड़े आयोजन हुए थे क्या निवेश हो गये।

Leave a Reply

Next Post

विकी कौशल के संग काम करना सौभाग्य मानती हैं सारा अली खान, इस डायरेक्टर की अपकमिंग फिल्म में बनेगी इनकी जोड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 दिसंबर 2021। सारा अली खान जल्द ही आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अतरंगी रे में नजर आने वाली हैं। 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन में सारा काफी बिजी हैं। सारा के साथ इस […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान