कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बैठक कर हालात की समीक्षा की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बैठक में दिल्ली के अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे, आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी, कर्नाटक के येदियुरप्पा समेत अन्य मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल

गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 सितम्बर 2020। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समेत सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों एवं स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत की। इस बैठक में उन राज्यों को शामिल किया गया है, जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

कोरोना वायरस के तकरीबन 63 फीसदी सक्रिय मामले इन सात राज्यों में हैं। इस बैठक में दिल्ली के अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे, आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी, कर्नाटक के येदियुरप्पा समेत अन्य मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए। वर्चुअल मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल रहे।

देश में कोरोना के कुल पुष्ट मामलों का तकरीबन 65 फीसदी और कुल मृत्यु के 77 फीसदी मामले भी इन्हीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। पंजाब, दिल्ली और अन्य पांच राज्यों में हाल ही में कुल मामलों की संख्या में काफी तेज वृद्धि दर्ज की गई है। महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली में मृतकों की संख्या भी काफी बढ़ी है। इन राज्यों में मृत्यु दर दो प्रतिशत से अधिक है जो कि मृत्यु दर का उच्च औसत है।

‘बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने में मदद कर रही केंद्र सरकार’

बैठक को लेकर मंगलवार को जारी बयान में कहा गया था कि केंद्र सरकार राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के प्रभावी सहयोग और निकट समन्वय के साथ मिलकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। केंद्र सरकार उनकी स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सहायता कर रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एम्स नई दिल्ली के सहयोग से किए गए ई-आईसीयू टेली-परामर्श के माध्यम से आईसीयू का संचालन करने वाले डॉक्टरों की नैदानिक प्रबंधन क्षमताओं को काफी हद तक बेहतर किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना काल में रोजगार देने में योगी सरकार नंबर वन, MSME क्षेत्र में अप्रैल से अगस्त 14,616 नौकरियां दी गई, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा

शेयर करेकोरोना लॉकडाउन के दौरानअप्रैल से अगस्त के बीच नौकरियां देने वाला यूपी नंबर वन राज्य रोजगार के मामले में दूसरे नंबर पर जम्मू-कश्मीर रहा है। यहां 11,064 लोगों को नौकरी दी गई उत्तर प्रदेश में MSME क्षेत्र में अप्रैल से अगस्त के बीच सर्वाधिक 14,616 नौकरियां दी गई हैं […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप