राहुल गांधी का ट्विटर के CEO को पत्र- मेरे फॉलोअर्स कम किए गए, इसे मोहरा न बनने दें…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 जनवरी 2022। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले महीने ट्वीटर के CEO पराग अग्रवाल को शिकायत भरा पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने में ट्वीटर की अनजाने में मिलीभगत रही है। उन्होंने एक सरकारी अभियान पर प्लेटफॉर्म पर उनकी पहुंच को दबाने का आरोप लगाया। पत्र में राहुल के ट्विटर अकाउंट के डेटा के विश्लेषण के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ तुलना शामिल थी। इसमें राहुल ने कहा कि 2021 के पहले सात महीनों में उनके अकाउंट पर औसतन लगभग 4 लाख फॉलोअर्स जोड़े गए, लेकिन पिछले साल अगस्त में 8 दिनों के निलंबन के बाद कई महीनों के लिए ये ग्रोथ अचानक से रुक गई। इस दौरान दूसरे नेताओं की फॉलोअर्स की संख्या बरकरार थी।

‘हर महीने 2.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर जुड़े लेकिन…’
कांग्रेस नेता ने अपने शिकायत भरे पत्र में लिखा कि हर महीने 2.3 लाख से भी ज्यादा की रफ्तार से नए फॉलोअर उनसे जुड़ रहे थे, जो कि किसी-किसी महीने तो 6.5 लाख तक पहुंच जाते थे। हालांकि, अगस्त 2021 से उनके नए फॉलोवर्स की संख्या में गिरावट आने लगी, वह हर महीने सिर्फ 2,500 की दर पर आ गई है। इस तरह उनके 1.95 करोड़ फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

राहुल बोले- …शायद यह संयोग नहीं
27 दिसंबर को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा, “शायद यह संयोग नहीं है। इन महीनों के दौरान मैंने दिल्ली में बलात्कार पीड़िता के परिवार की दुर्दशा का मुद्दा उठाया, किसानों के साथ एकजुटता से खड़ा रहा और कई दूसरे मानवाधिकार मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछे। मेरे एक वीडियो में वादा किया था कि किसानों के 3 काले कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया जाएगा, वह हाल के दिनों में भारत में किसी भी राजनीतिक नेता द्वारा ट्विटर पर डाले गए सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में शामिल है।

आरोपों पर ट्विटर के प्रवक्ता का जवाब
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की ओर से पूछे गए राहुल गांधी के आरोपों पर ट्विटर के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि ट्विटर के पास प्लेटफॉर्म हेरफेर और स्पैम के लिए जीरो टॉलरेंस का नजरिया है। फॉलोअर्स की संख्या में उतार-चढ़ाव होता है, क्योंकि कंपनी स्पैम और हेरफेर से निपटने के लिए मशीन लर्निंग का उपयोग करती है। गतिविधियों के खिलाफ ट्विटर की नीतियों का उल्लंघन करने के लिए हर हफ्ते लाखों अकाउंट हटा दिए जाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

किशमिश काले हों या भूरे दूध में भिगोकर खाने से कौन से अद्भुत लाभ होते हैं?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर 27 जनवरी 2022। किशमिश सूखे अंगूर होते हैं जो आमतौर पर काले और भूरे रंग में उपलब्ध होते हैं. फाइटोकेमिकल्स और फाइबर से भरपूर होने के कारण किशमिश स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आपके आहार में एक बढ़िया ऑप्शन है. किशमिश के इन सभी गुणों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप