10 साल से गायब हैं सलमान की ऐक्ट्रेस आयशा टाकिया, आज भी मिलते हैं बदले चेहरे पर ऐसे बेहूदे कॉमेंट्स

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2021। तब केवल 13 साल की थीं आयशा टाकिया (Ayesha Takia), जब पहली बार कैमरे को फेस किया और उनके साथ नजर आए थे शाहिद कपूर। दोनों बचपन में कॉम्प्लैन के ऐड में साथ नजर आए थे। इसके बाद आयशा टाकिया फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो ‘चुनर उड़-उड़ जाए’ में नजर आईं।

बदले हुए चेहरे और लिप जॉब से नफरत करते हैं कई लोग

आयशा टाकिया (Ayesha Takia) आज 10 अप्रैल को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आयशा टाकिया साल 2011 के बाद से ही बॉलिवुड से दूर रह रही हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें फिल्म इंडस्ट्री मैं लौट आने को कहते हैं। हालांकि, काफी फैन्स आयशा के बदले हुए चेहरे और लिप जॉब से नफरत करने लगे हैं। (Pic: @ayeshatakia instagram)

‘दो लोगों के होंठ भी आपके होंठ को कवर नहीं कर सकते’

किसी ने लिखा है- प्लास्टिक सर्जरी करवा कर चेहरा बर्बाद कर लिया। वहीं किसी ने कहा है- दो लोगों के होंठ भी आपके होंठ को कवर नहीं कर सकते। एक यूजर ने अपना गुस्सा दिखाते हुए लिखा है- Dude, तुम तो अब अपने जैसे भी नहीं दिखते।

लोगों ने कहा- प्लास्टिक सर्जरी से अपना चेहरा खराब कर लिया

आयशा टाकिया के लिप ज़ॉब पर लोगों ने यहां तक लिखा है, ‘यक, आप पहले कहीं ज्यादा खूबसूरत दिखती थीं, लेकिन आपने इतने सारे प्लास्टिक सर्जरी से अपना चेहरा खराब कर लिया।’ लोग अक्सर यह सवाल पूछते नजर आते हैं- मैम, आपने प्लास्टिक सर्जरी क्यों की। एक ने कहा- इस खूबसूरत चेहरे को हम मिस करेंगे।

सलमान खान की फिल्म ‘वॉन्टेड’ में खूब जमी जोड़ी

कॉम्प्लैन के ऐड के बाद आयशा को सबसे अधिक पॉप्युलैरिटी मिली ‘नहीं नहीं अभी नहीं’ सॉन्ग से, जिसमें वह कीथ (Keith Sequeira) के साथ रोमांस करती दिखी थी। और इसी गाने से बॉलिवुड वालों की निगाहों में कैद हो गईं आयशा। इसके बाद आयशा ने बॉलिवुड में एंट्री मारी और उन्होंने फिल्‍म ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया। हालांकि आयशा को लोगों ने सबसे अधिक पसंद किया सलमान खान की फिल्म ‘वॉन्टेड’ में और यह जोड़ी लोगों के दिलों में बस गई।

जब ‘वॉन्टेड’ आई उसी साल उन्होंने शादी भी रचा ली

इसके बाद आयशा ने बस दो फिल्में कीं, जिसमें से एक ‘पाठशाला’ थी और दूसरी ‘मोड़’ जो साल 2011 में रिलीज़ हुई। इसके बाद से आयशा ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। जिस साल (2009) सलमान खान के साथ आयशा की फिल्म ‘वॉन्टेड’ आई उसी साल उन्होंने शादी भी रचा ली। इरफान खान के साथ आयशा ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसे देख लोगों ने उन्हें बॉलिवुड में लौट आने की बात कही।

एक बच्चे की मां हैं आयशा

आयशा ने समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी रचाई। अब आयशा एक बेटे की मां हैं और अपनी शादीशुदा लाइफ को काफी इंज़ॉय कर रही हैं। आयशा फिल्मों से भले दूर हों लेकिन सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर नहीं। आयशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली और खुद की ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट किया करती हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ का बजट न्याय की अवधारणा को आगे बढ़ाने वाला : भूपेश बघेल : छत्तीसगढ़ के नये बजट में सभी वर्ग के लोगों का हित शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 11 अप्रैल 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी की 17वीं कड़ी में कहा कि छत्तीसगढ़ का बजट न्याय की अवधारणा को आगे बढ़ाने वाला है। इसमें कोरोना काल के सबक ग्लोबल इंसानियत तथा लोकल संसाधनों से स्थानीय लोगों के सशक्तीकरण पर जोर दिया गया है। […]

You May Like

अब तक 112 नक्सली ढेर, 375 ने किया सरेंडर, 153 अरेस्ट; अमित शाह ने की तारीफ, साय बोले- जारी रहेगी लड़ाई....|....विष्णुदेव साय का दावा, ओड़िशा में भाजपा का सरकार बनना तय....|....भिलाई में रची गई थी कांग्रेस नेता विक्रम बैस की हत्या की प्लानिंग, एसपी ने किया खुलासा....|....और कुछ दिनों तक दिखाई नहीं दूंगा… विराट कोहली ने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान....|....प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह अमीरों का कर्ज माफ करती है किसानों का नहीं....|....सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच....|....इंदौर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी कार, 8 लोगों की दर्दनाक मौत....|....मिशन 400 पार को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा चुनावी मैदान में; बिहार और ओडिशा रवाना....|....कबीरधाम में डायरिया का प्रकोप: दो गांवों में मिले करीब 80 मरीज, एक की मौत; कुएं का पानी पीने से फैली बीमारी....|....सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले - 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे