बीजापुर में नक्सलियों का एक और धमाका, आईईडी धमाके में दो जवान घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 16 जनवरी 2025। छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आकर सुरक्षाबलों के जवान घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है। घायल जवानों के नाम मृदुल बर्मन और मोहम्मद इसहाक है। जिनके पैर में चोट लगी है। दोनों जवान कोबरा यूनिट से हैं और रायपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र पुतकेल कैंप से सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई। आईईडी के ब्लास्ट होने से इसकी चपेट में आकर सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए।

दोनों घायल जवानों को बीजापुर अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। बताया गया है कि जवानों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है। बता दें कि बीते 12 जनवरी को जांगला थाना क्षेत्र के जैगुर के पास नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट किया गया था। जिसकी चपेट में डीआरजी के दो जवान रामसाय मज्जि और गजेंद्र साह घायल हो गए। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।

Leave a Reply

Next Post

'बतौर कप्तान छह में से पांच टी20 सीरीज जीती...', इस क्रिकेटर का हार्दिक को लेकर बीसीसीआई पर निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जनवरी 2025। टी20 विश्व कप 2024 के बाद जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया तो हार्दिक पांड्या का कप्तान बनना तय माना जा रहा था। हालांकि, गौतम गंभीर के कोच बनते ही सबकुछ बदल […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात