चुनावी रैली के बीच कोयंबटूर में मिठाई की दुकान पहुंचे राहुल गांधी, खरीदे गुलाब जामुन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तिरुनेलवेली/कोयंबटूर 13 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक दलों की दिल की धड़कने बढ़ती जा रही है। सभी दल देशभर में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार रात तमिलनाडु के सिंगनल्लूर में एक मिठाई की दुकान पहुंचे। जहां मौजूद लोग उन्हें अपने बीच देख हैरान हो गए। दुकानदार और वहां काम करने वाले लोगों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने एक किलो अपने पसंदीदा गुलाब जामुन खरीदे। 

राहुल गांधी को अपने बीच देख दुकानदार खुश
दुकान के मालिक ने बताया कि जब राहुल गांधी आए तो हमें आश्चर्य हुआ। वह एक बैठक के लिए कोयंबटूर आए थे। उन्हें गुलाब जामुन पसंद है, तो उन्होंने एक किलो मिठाई खरीदी। उन्होंने अन्य मिठाइयों का भी स्वाद चखा। मुझे खुशी हुई कि वह हमारी दुकान में आए। हमारा स्टाफ भी उन्हें देखकर खुश हुआ। वह यहां 25-30 मिनट तक रहे। हमें कोई अंदाजा नहीं था कि वह रुकेंगे। हमने उनसे भुगतान न करने को कहा लेकिन फिर भी उन्होंने किया। इस दौरान उन्होंने कैश में पेमेंट किया।

राहुल गांधी ने तमिल भाषा, इतिहास और संस्कृति को सराहा
शुक्रवार को इससे पहले राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तमिल संस्कृति, भाषा और इतिहास की सराहना करते हुए कहा कि इससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु से ही शुरू करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि मोदी एक देश, एक नेता और एक भाषा की बात करते हैं। लेकिन हमारे लिए सब बराबर और जरूरी हैं। तमिल, बांग्ला और अन्य भाषाओं के बिना भारत पूरा नहीं हो सकता।

आज देश विचारधारा की लड़ाई से जूझ रहा
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले भारत को विश्व में लोकतंत्र का प्रतीक माना जाता था। लेकिन अब पूरी दुनिया ही कह रही है कि भारत में लोकतंत्र नहीं रहा। उन्होंने यह भी कहा कि देश आज विचारधारा की लड़ाई से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में जारी विचारधारा की लड़ाई में एक तरफ न्याय, स्वतंत्रता और समानता है। दूसरी तरफ आरएसएस, पीएम मोदी और उनकी सरकार की विचारधारा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा के नेता खुलेआम कहते हैं कि अगर फिर से सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे।

सरकारी नौकरियों के 30 लाख पद रिक्त- राहुल गांधी
चुनावी जनसभा में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडिया के सत्ता में आने पर रोजगार की गारंटी भी दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों के 30 लाख पद रिक्त पड़े हैं, जिन पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। सभी स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए संसद में प्रशिक्षण का अधिकार कानून पारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस अब एक राजनीतिक दल नहीं, देश विरोधियों का गिरोह बनकर रह गई : भाजपा

शेयर करेप्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कन्हैया कुमार के बतौर स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस की दयनीय दशा और वैचारिक दरिद्रता पर जमकर हमला बोला प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा : भारत माता का अपमान करने वाले ,आतंकियों का समर्थन करने वाले कन्हैया कुमार कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस