BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स: सिंधु-श्रीकांत ने विश्व टूर फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सात्विक-पोनप्पा की जोड़ी हुई बाहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) के वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, टोयोटा थाईलैंड ओपन में मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सात्विकसाईराज रंकीरैड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी BWF फाइनल्स में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। BWF फाइनल्स 27 से 31 जनवरी के बीच बैंकॉक में खेला जाएगा।

भारत के सात्विक और चिराग शेट्टी की मेन्स डबल्स की जोड़ी भी फाइनल्स के लिए नहीं क्वालिफाई कर पाई। नियम के मुताबिक टूर रैंकिंग में टॉप-8 पर रहने वाले प्लेयर और टीम ही BWF फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करते हैं। पहले यह टूर्नामेंट दिसंबर में चीन में खेला जाना था। हालांकि, कोरोना की वजह से इसे जनवरी तक स्थगित कर दिया गया।

श्रीकांत ने BWF फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया

भारत के टॉप मेन्स बैडमिंटन प्लेयर श्रीकांत हाल ही में हुए योनेक्स थाईलैंड ओपन और टोयोटा थाईलैंड ओपन में कुछ खास नहीं कर सके थे। चीन और जापान के कई शटलर ने कोरोना की वजह से थाईलैंड ओपन टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। इस वजह से श्रीकांत टॉप-8 रैंकिंग में बने रहने में कामयाब हो सके और फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। श्रीकांत की मौजूदा टूर रैंकिंग 7 है। जबकि उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 14 है।

श्रीकांत ने टोयोटा थाईलैंड ओपन से नाम वापस लिया था

टोयोटा थाईलैंड ओपन के दौरान साई प्रणीत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रूममेट होने के कारण श्रीकांत को टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा था। हालांकि, शुक्रवार को हुए टेस्ट में उनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सोमवार को एकबार फिर श्रीकांत का कोरोना टेस्ट कराया गया। यह रिपोर्ट भी नेगेटिव आने पर उन्हें आगे के टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत दी जाएगी।

सिंधु ने भाग्य भरोसे BWF के लिए क्वालिफाई किया

वर्ल्ड चैम्पियन पीवी सिंधु भी BWF फाइनल्स में जगह बनाने में कामयाब हुईं। सिंधु की वर्ल्ड रैंकिंग 7 और टूर रैंकिंग 10 है। सिंधु के लक ने भी उनका साथ दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि टूर रैंकिंग में टॉप-8 में थाईलैंड की 3 और जापान की नोजोमी ओकुहारा हैं। BWF फाइनल्स में एक देश से सिर्फ 2 टॉप खिलाड़ी ही क्वालिफाई कर सकते हैं।

पिछले 2 टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर सकी हैं सिंधु

वहीं, ओकुहारा पहले ही BWF फाइनल्स से अपना नाम वापस ले चुकी हैं। इस वजह से सिंधु BWF फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रहीं। सिंधु योनेक्स थाईलैंड ओपन के पहले राउंड और टोयोटा थाईलैंड ओपन के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गई थीं।

मरीन और विक्टर BWF फाइनल्स जीतने के मजबूत दावेदार

BWF फाइनल्स के मैचों का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा। टूर्नामेंट में वुमन्स कैटेगरी में कैरोलिना मरीन और मेन्स में विक्टर एक्सेलसेन को टाइटल जीतने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इन दोनों ने अपने-अपने कैटेगरी में योनेक्स थाईलैंड ओपन और टोयोटा थाईलैंड ओपन में जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हुए 32 होनहार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजेताओं से बात की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 25 जनवरी 2021। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से संवाद किया। कला संस्कृति, इनोवेशन, शिक्षा, समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए इस साल 32 बच्चों को चुना गया है। कला संस्कृति के क्षेत्र में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप