हरिद्वार में कैलाशानंदजी महाराज द्वारा ‘एक ईश्वर’ ऐप का शुभारंभ”

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 सितंबर 2025। हरिद्वार के सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर , हरिद्वार  में 21 वर्षीय युवा उद्यमी समृद्धि बजाज और उनकी माता रश्मि बजाज ने ‘एक ईश्वर’ ऐप का शुभारंभ किया। इस लॉन्च को परम पूज्य कैलाशानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। एक ईश्वर ऐप परंपरा और तकनीक का अनोखा संगम है, जो हर भक्त को भक्ति से जोड़ने का नया डिजिटल मार्ग प्रदान करता है। समृद्धि बजाज ने कहा, “आज के युवाओं के लिए तकनीक जीवन का हिस्सा है। हमने यह पहल इसलिए की ताकि भक्ति भी उसी सहजता से उनके जीवन में बनी रहे। ‘एक ईश्वर’ के माध्यम से हर भक्त कहीं से भी भगवान से जुड़ सके।” रश्मि बजाज ने कहा, “‘एक ईश्वर’ सिर्फ एक ऐप नहीं, यह सेवा है। हमारा उद्देश्य है कि हर घर में मंदिर जैसी शांति का अनुभव हो।

परम पूज्य कैलाशानंद जी महाराज ने कहा, “यह पहल तकनीक और परंपरा का आदर्श संगम है। यह ऐप भक्तों को उनकी आस्था से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करेगा।” रघुनाथ राजाराम येमुल ने कहा,”‘एक ईश्वर’ एक अनूठी पहल है जो नवाचार के जरिए भक्ति को जीवित रखेगी। समृद्धि और रश्मि को इस पवित्र प्रयास के लिए बधाई।” यह लॉन्च भक्ति के डिजिटल युग का एक नया अध्याय है, जो आस्था को और भी सुगम, प्रामाणिक और व्यक्तिगत बनाएगा।

Leave a Reply

Next Post

'जुआ युवाओं और परिवारों को बर्बाद कर रहा था, इसलिए बनाए नया कानून', ऑनलाइन गेमिंग पर पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित करने वाला नया कानून बिना किसी दबाव के लागू किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेमिंग बुरा नहीं है, […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प