खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण में एक और बड़ा कदम : केन्द्र सरकार ने बस्तर (जगदलपुर) में सिंथेटिक फुटबॉल मैदान के लिए स्वीकृत किए 5 करोड़ रूपए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर मिली एक और बड़ी उपलब्धि

खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना तेजी से हो रही साकार

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 21 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केन्द्र सरकार ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में 5 करोड़ की लागत से सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक की स्वीकृति प्रदान की है। जगदलपुर में सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान बन जाने से बस्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खेल अधोसंरचनाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  नेतृत्व में खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को तेजी  से साकार किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत जगदलपुर बस्तर में सिंथेटिक फुटबाल ग्राउण्ड और रनिंग ट्रेक निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने जगदलपुर  में 5 करोड़ रुपए के सिंथेटिक फुटबाल टर्फ ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति 18 दिसंबर 2020 को जारी कर दी है।

इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए खेल विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बस्तर के युवा अब खेलों में अग्रणी होंगे।

Leave a Reply

Next Post

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सेट पर बेहोश हो गए थे मिथुन चक्रवर्ती, रोक दी गई थी फिल्म की शूटिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती के फैंस और करीबियों की चिंता उस वक्त बढ़ गई थी, जब फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के सेट से अभिनेता के बेहोश होने की खबरें बाहर आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मसूरी में एक्शन फिल्म की शूटिंग कर रहे मिथुन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप