नक्सलवाद के आए बुरे दिन, सुरक्षाबलों की सतर्कता से महिलाओं-बच्चों की नहीं कर पा रहे भर्ती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 29 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा सहित विभिन्न नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली, महिलाओं और बच्चों को अपने कैडर के तौर पर भर्ती करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियों के बेहतर समन्वय और ग्रामीण इलाकों में आदिवासी समुदाय तक बेहतर पहुंच की वजह से नक्सल गुटों का अभियान धरा रह गया है। सुकमा और बीजापुर को छोड़कर सुरक्षा बल ज्यादातर कोर इलाकों में अपना प्रभुत्व जमाने में सफल हुए हैं। सुरक्षा बल से जुड़े कर्मियों की ऑपरेशन के दौरान सबसे ज्यादा मौत सुकमा व बीजापुर के इलाकों में ही हुई है। अन्य इलाकों में सुरक्षाबल अपेक्षाकृत मज़बूत स्थिति में हैं।

अधिकारियों के मुताबिक कुछ वर्षों में कई वरिष्ठ नक्सली नेताओं की सुरक्षाबलों के हाथों मौत और गिरफ्तारी की वजह से नक्सली नेतृत्व के संकट से भी जूझ रहे हैं। हताशा में वे कुछ बड़ी घटनाओं और निर्दोष लोगों की हत्या कर अपना प्रभुत्व जमाने की मुहिम में जुटे हैं। इसके चलते सुरक्षाबलों को हर वक्त सतर्क रहने को कहा गया है।

पकड़ में आए ज्यादातर नक्सली छत्तीसगढ़ से

झारखंड में हाल ही में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) समूह की केंद्रीय समिति के सदस्य प्रशांत बोस उर्फ ​​किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी हुई। दोनों को खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की वर्षों की कड़ी मेहनत के कारण गिरफ्तार करना संभव हुआ। हाल के दिनों में पकड़ में आए ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना में सक्रिय ज्यादातर नक्सली छत्तीसगढ़ से थे।

मिलिंद बाबूराव तेलतुम्बडे सहित 26 नक्सली मारे गए

अधिकारियों के मुताबिक हाल में महाराष्ट्र पुलिस ने जिन 26 माओवादी कैडर को मार गिराया, उनमें शीर्ष भगोड़ा मिलिंद बाबूराव तेलतुम्बडे भी शामिल था। अपने उपनाम ‘जीवा’ और ‘दीपक’ के नाम से जाने जाने वाले तेलतुंबडे भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय समिति के सदस्य और नवगठित महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ संगम (एमएमसी) का प्रभारी भी था। मिलिंद तेलतुंबडे ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, नागपुर और यवतमाल जिलों में एक शक्तिशाली नेटवर्क बनाया था। वह जंगल से शहरी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा था। नक्सली यहां से झारखंड तक एक गलियारा बनाना चाहते थे लेकिन उस योजना में सुरक्षाबलों ने सेंध लगा दी।

कई बड़े नक्सली नेता सुरक्षाबलों के रडार पर

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर के जंगलों में केंद्रीय समिति के एक अन्य सदस्य अक्कीराजू हरगोपाल उर्फ ​​रामकृष्ण उर्फ ​​आरके की 14 अक्तूबर को मौत हो गई। इसी तरह कई अन्य बड़े नक्सली नेता सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े और कुछ अन्य रडार पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

सवाल भी हो और शांति भी, हंगामे से संसद को रोकना ठीक नहीं; शीत सत्र से पहले बोले पीएम नरेंद्र मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 29 नवंबर 2021। संसद के शीत सत्र की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विपक्षी दलों से शांति के साथ सवाल पूछने की अपील की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पूरी तरह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप