मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, हादसे में तीन की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 10 नवंबर 2024। जगदलपुर के बकावंड ब्लॉक में शनिवार की शाम को मजदुरों से भरी पिकअप पलट गई। इस घटना में तीन मजदुरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बकावंड ब्लॉक के पंडानार स्थित रोहित चावडा कृषि फार्म में काम करने के लिए ओड़िसा से मज़दूरों को बुलाया गया था, जहाँ शनिवार को काम करने के बाद सभी मजदूरों को छोड़ने पिकअप जा रहा था। मजदूरों को ले जाते समय पिकअप पलट गई और हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

लोगों ने बताया कि रोजाना इसी तरह कृषि फार्म में काम करने के लिए पड़ोसी राज्य ओड़िशा से दर्जनों मजदूरों को पिकअप में लाया जाता है और काम खत्म होने के बाद उसी पिकअप से घर भेज दिया जाता है। सूत्रों की माने तो इन मजदूरों में नाबालिग भी शामिल रहते हैं, पिकअप सवार प्रायः सभी मजदूर घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई, अभी भी कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि तीन की मौत हुई है, मरने वाले सभी ओड़िसा के है, घायलों को मेकाज भी भेजा गया है, मरने वाले कि अभी शिनाख्त नही हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

राजनाथ ने जाति जनगणना के वादे को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- जनता को गुमराह करती है कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 10 नवंबर 2024। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते शनिवार को कांग्रेस के सत्ता में आने पर जाति जनगणना कराने का वादा करने के लिए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और उनकी पार्टी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। सिंह ने आश्चर्य जताया […]

You May Like

दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'