अहिवारा विधानसभा सीट हुई रिक्त

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 05 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट रिक्त होने की सूचना भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी है। भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर अब उपचुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। नियमानुसार इस सीट पर छह महीने के भीतर यानी 30 अप्रैल, 2027 से पहले उपचुनाव कराना होगा।

विधायक कोर्सेवाड़ा का 30 अक्तूबर को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने विधानसभा सचिवालय को भेजी थी। अब विधानसभा सचिवालय ने इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भेज दी है, जिसके बाद आयोग उपचुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेगा।

सरकार के समक्ष दूसरा उपचुनाव
विष्णुदेव साय सरकार को अपने तीन साल के कार्यकाल में दूसरी बार विधानसभा उपचुनाव का सामना करना पड़ेगा। इससे पहले तत्कालीन विधायक और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट खाली हुई थी। वहां हुए उपचुनाव में भाजपा के सुनील सोनी ने जीत दर्ज की थी।

अहिवारा सीट का राजनीतिक इतिहास
अहिवारा विधानसभा सीट का गठन वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद हुआ था। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट से डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पहले विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 2008 में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2013 में भाजपा ने उनका टिकट काटकर सांवलाराम डाहरे को उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने चुनाव जीता। 2018 में कांग्रेस के गुरु रुद्र कुमार विधायक बने। वहीं वर्ष 2023 में भाजपा ने फिर कोर्सेवाड़ा पर भरोसा जताया और वे जीतकर विधानसभा पहुंचे। इस तरह वे अहिवारा के पहले और चौथे विधायक रहे। अब उनके निधन से इस सीट पर उपचुनाव की नौबत आई है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: नाती को मिलेगी अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी

शेयर करेबर्खास्त होमगार्ड भी बहाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर, 05 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने रेलवे परियोजना के लिए जमीन देने वाले परिवार के नाती को पुनर्वास नीति के तहत नौकरी के लिए पात्र माना है। मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र और न्यायमूर्ति संतोष शर्मा की पीठ ने केंद्रीय प्रशासनिक […]

You May Like

बेटे के साथ धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे अभिनेता सनी....|....38 साल के हुए विराट कोहली: बर्थडे पर क्रिकेट जगत ने बरसाया प्यार....|....छठ पर्व पर कल्पना पटवारी की सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज....|....उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा....|....दिग्विजय सिंह का हिंदुत्व पर फिर तीखा बयान....|....मुरैना के जंगलों में पुलिस व डकैतों के बीच मुठभेड़....|....सनी देओल की फिल्म पर विवाद....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: नाती को मिलेगी अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी....|....अहिवारा विधानसभा सीट हुई रिक्त....|....होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराए दो टैंकर और एक टगबोट, लगी आग