एशेज में पहले दिन ही बैजबॉल का कमाल; इंग्लैंड ने सबसे कम गेंद खेलकर पारी घोषित की, दिग्गज भी हैरान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 जून 2023। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रेंडन मैक्कुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड की टीम अलग अंदाज में खेल रही है और लगातार जीत हासिल कर रही है। बैजबॉल के दौर में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच देखने के लिए सभी उत्साहित हैं। इसका असर मैच के पहले दिन ही देखने को मिला।  इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और जैक क्राउली ने चौके के साथ मैच की शुरुआत की। इसके बाद भी इंग्लैंड के बल्लेबाज तेजी से रन बनाते रहे। 78वें ओवर में जो रूट और ओली रॉबिंसन ने मिलकर 20 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद ही बेन स्टोक्स ने पारी घोषित कर दी। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 393/8 था। रूट शतक लगाकर विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे थे और रॉबिंसन भी उनके साथ थे। इन हालातों में स्टोक्स ने पारी घोषित कर सभी को हैरान कर दिया। 

गेंदों के लिहाज से एशेज सीरीज के इतिहास में पहली बार किसी कप्तानी ने सिर्फ टीम के 468 गेंद खेलने के बाद पारी घोषित कर दी। इससे पहले किसी कप्तान ने मैच की पहली पारी सिर्फ 78 ओवर में नहीं घोषित की थी। बेन स्टोक्स के इस फैसले से सभी हैरान रह गए। दिग्गजों ने भी इस पर अपनी राय रखी। कुछ लोगों ने इसे सही फैसला बताया तो कुछ ने इसे पागलपन करार दिया।

क्या है मैच का हाल?
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित की। जो रूट ने नाबाद 118 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 78 और जैक क्राउली ने 61 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने चार और जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/0 है। इंग्लैंड की टीम 379 रन आगे है।

Leave a Reply

Next Post

आदिपुरुष' ने पहले ही दिन की बंपर कमाई: अब तक के सभी फिल्मों के तोड़े रिकाॅर्ड, बॉक्स ऑफिस पर दिलाई 150 करोड़ की ओपनिंग!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 जून 2023। रामायण पर आधारित चर्चित फिल्म ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार को रिलीज हो गई, जिस दौरान कई सिनेमाघरों में दर्शकों की काफी भीड़ रही और एक सीट भगवान हनुमान के लिए खाली रखी गई। फिल्म को मिल रही मिजी-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद पहले दिन इसने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप