प्रेमी ने दी मौत: अस्पताल की महिला सुरक्षाकर्मी को तब तक मारा जब तक नहीं निकली जान, आधी रात में की दरिंदगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 13 अगस्त 2023। जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में शनिवार की रात तैनात महिला सुरक्षाकर्मी से उसके प्रेमी के ने ड्यूटी के दौरान मारपीट कर दी। इस बीच अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचा तो लिया लेकिन घर पहुंचने पर फिर से प्रेमी ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसे बेहोशी का हालत में मेकाज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के बारे में जानकारी देते हुए मेकाज के अन्य सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि शनिवार की शाम को महिला सुरक्षाकर्मी पूनम मिश्रा ड्यूटी पर थी। रात करीब लगभग 12 बजे के समय उसका प्रेमी अपने एक दोस्त के साथ असपताल पहुंचा। जहां ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी के साथ किसी बात को लेकर उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला सुरक्षाकर्मी की आवाज को सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। मारपीट से घायल महिला सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी को बीच छोड़कर अपने घर चली गई। रात करीब 12:45 बजे उसका प्रेमी और उसकी मकान मालकिन महिला को बिहोशी की हालत में अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला सुरक्षाकर्मी पूनम की मौत होने की जानकारी लगते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसके प्रेमी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि पूनम यहां करीब पांच माह से किराए के मकान में रह रही थी। उधर, उसका परिवार नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम गरावंड बाबू सेमरा में रह रहा है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। इस मामले में परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा का कहना है कि रात को ही घटना की जानकारी मिल गई थी। पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद जो भी बात सामने आएगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का मुख्य मंच पर गजमाला से स्वागत किया गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 13 अगस्त 2023। नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे का मुख्य मंच पर गजमाला से स्वागत किया गया। खड़गे का स्वागत जांजगीर-चांपा के प्रसिद्ध कोसा शाल पहनाकर, खुमरी से किया गया। भरोसे के सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का उद्बोधन आजादी के […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन