सीमा पार साजिश: पाकिस्तान को चीन ने दिए अधिक पेलोड क्षमता वाले ड्रोन, आतंकियों को ट्रेनिंग भी दे रही है चीनी सेना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 07 अक्टूबर 2021। पाकिस्तान सीमा पार से लगातार जम्मू में ड्रोन के जरिए आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। अब ऐसी सूचनाएं खुफिया एजेंसियों तक पहुंच रही हैं कि पाकिस्तान ने चीन से अधिक पेलोड क्षमता वाले ड्रोन लिए हैं। इन्हीं ड्रोन के जरिए पाकिस्तान बड़े हमलों की साजिश रच रहा है। यहीं नहीं, एक ही कंसाइनमेंट में बड़ी मात्रा में गोला बारूद, हथियार और ड्रग्स की बड़ी खेप भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा चीनी सैनिक पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।  सूत्रों के अनुसार अब तक पाकिस्तान पांच से सात किलो पेलोड वाले ड्रोन इस्तेमाल कर रहा था। ये ड्रोन 14 से 15 किलोमीटर दूर तक उड़ान भर सकते थे। इनकी हवा में उड़ने की क्षमता 6 से 8 घंटे की है, लेकिन अब पाकिस्तान को चीन ने 15 से 20 किलो पेलोड, 20 घंटे तक उड़ने वाले और 20 से 25 किलोमीटर दूर तक उड़ान भरने की क्षमता वाले ड्रोन दिए हैं। खबर यह भी है कि पाकिस्तान के बहावलपुर क्षेत्र में चीन ने पाकिस्तान को अमेरिका में इस्तेमाल होने वाले छह ड्रोन दिए हैं, जिनके पेलोड की क्षमता 350 किलो तक की है। यह 30 घंटे तक उड़ सकते हैं और मिसाइल तक दागने में सक्षम हैं। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

50 बार ड्रोन भेज चुका है पाकिस्तान

बता दें कि पिछले डेढ़ साल में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने 50 बार ड्रोन भेजकर हथियार, ड्रग्स और गोला बारूद फेंकने का प्रयास किया। इनमे से 30 बार सुरक्षाबलों ने ड्रोन की साजिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान जम्मू के वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन से एक बार हमला भी कर चुका है। जिसमें एक जवान घायल हो गया था। सीमा पार से लगातार पाकिस्तान की ओर से ड्रेन भेजे जा रहे हैं, लेकिन अब अधिक पेलोड और अधिक दूरी तक उड़ने वाले ड्रोन सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। हालांकि सेना और बीएसएफ की ओर से सरहद पर ड्रोन से निपटने के लिए सिस्टम लगाया हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

RR vs KKR Fantasy-11: राजस्थान के सैमसन और कोलकाता के अय्यर दिला सकते हैं प्वाइंट, टीम में ज्यादा गेंदबाज रखना फायदेमंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 अक्टूबर 2021। आईपीएल 2021 का 54वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता की टीम के लिए काफी अहम है, क्योंकि यह मैच जीतकर कोलकाता सीधे प्लेऑफ में पहुंच सकती है, जबकि राजस्थान बड़ी जीत के […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान