पुलिस को बड़ी कामयाबी, छह नक्सलियों के घायल होने की सूचना, गोलीबारी अभी भी जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 20 दिसंबर 2023। जगदलपुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में दोनों ओर से चली गोलीबारी के बाद पुलिस नक्सलियों के ऊपर भरी पड़ी। इस गोलीबारी में छह नक्सली घायल हुए हैं, जबकि पुलिस आगे की ओर बढ़ रही है। अपने साथियों को घायल होता देख साथ ही पुलिस पार्टी के आगे बढ़ते देख सभी नक्सली भाग निकले। वहीं पुलिस अभी भी मोर्चा सभाले हुए है। पुलिस टीम पूरी तरह से सुरक्षित है।

बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर को नक्सल अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, कोबरा 201 बीएन के जवान संयुक्त नक्सल ऑपरेशन पर थाना चिंतलनार अंतर्गत ग्राम नागाराम एवं कोत्तापल्ली के जंगलों में नागाराम एलओएस के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर रवाना हुए।

इस दौरान कोत्तापल्ली और नागाराम के जंगलों में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पांच से छह नक्सली घायल होने की बात कही जा रही है। मौके पर एक बड़ा नक्सल डेरा, विस्फोटक पदार्थ, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री मिली। सभी जवान सुरक्षित हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Next Post

नरेंद्र सिंह तोमर 16वीं विधानसभा के 19वें अध्यक्ष चुने गए, कांग्रेस ने भी दिया अपना समर्थन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 20 दिसंबर 2023। पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को 16वीं विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वे विधानसभा के 19वें अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल से आने वाले पहले विधानसभा अध्यक्ष […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव