मुख्यमंत्री ने बिलासपुर को दी बोदरी और सीपत तहसीलों की सौगात

शेयर करे

वर्चुअल शुभांरभ कार्यक्रम में न्याय योजना अंतर्गत जिले में 55 करोड़ से अधिक की राशि वितरित

01 लाख 24 हजार से अधिक हितग्राही हुए लाभान्वित

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 31 मार्च 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजस्व प्रकरणों के ऑनलाईन निराकरण की समीक्षा के लिए ऑनलाईन पोर्टल तथा अनुविभागों एवं तहसीलों का वर्चुअल शुभांरभ किया। इस शुभांरभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले को 02 नई तहसीलों की सौगात दी। बिलासपुर कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभा कक्ष में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बोदरी और सीपत तहसीलों का शुभांरभ किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाईन पोर्टल का भी शुभांरभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से समय-सीमा में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शासन-प्रशासन को आमजनता के करीब लाने के लिए तहसीलों और अनुविभागों का भी गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 04 नए अनुविभाग तथा 23 नई तहसीलें बनाई गई है और इन तहसीलों और अनुविभागों के गठन से आमजनता की समस्याओं का आसानी से निराकरण होगा तथा जनता और प्रशासन के बीच नजदीकी बढ़ेगी।

वर्चुअल शुभांरभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किश्त की राशि का अंतरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत जिले के हितग्राहियों को 55 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण किया गया। इस राशि से जिले के 01 लाख 24 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित हुए।
जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत चौथी किश्त के रूप में 50 करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले में धान के अतिरिक्त अन्य लाभकारी फसलों के बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में 1400 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में सब्जी की फसलें लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में लगभग 681 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान के बदले अन्य फसलें लगाई गई है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों तथा नगरीय निकायों में गोबर खरीदी की जा रही है। जिले के विकासखण्डों तथा स्थानीय निकायों में गोबर खरीदी कर अब तक 3 करोड़ 66 लाख से अधिक की राशि हितग्राहियों को भुगतान की जा चुकी है।
वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के पात्र हितग्राहियों को राशि का अंतरण किया। योजना के अंतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूरों को वर्तमान में 6 हजार रूपए की वार्षिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। आगामी वर्ष से इसे बढ़ाकर 7 हजार कर दिया गया है। प्रथम किस्त के रूप में 2 हजार रूपए की राशि सहित किसानों के खाते में तीन किश्तों में डी.बी.टी. के माध्यम से यह राशि प्रदान की जा रही है। जिले में 24 हजार 986 भूमिहीन किसानों को प्रथम किस्त की राशि अंतरित की गई।
वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना विस्तार का भी शुभारंभ किया। विस्तार योजना के अंतर्गत जिले के 02 नगर पालिका रतनपुर, तखतपुर तथा 04 नगर पंचायत कोटा, बोदरी, बिल्हा एवं मल्हार में 01 अप्रैल से मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मोबाईल मेडिकल यूनिट में 41 प्रकार के मेडिकल टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध है। इस योजना के अंतर्गत कैम्प लगाकर मरीजों का इलाज किया जाएगा।
वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, विधायक शैलेष पाण्डेय, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत सीईओ हरिश एस., नगर निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, डीएफओ कुमार निशांत, सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

यूपी के बाद अब राजस्थान की बारी? विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, नड्डा-शाह जाएंगे जयपुर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 01 अप्रैल 2022। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी से ही इसकी तैयारी में जुट गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस महीने राजस्थान का दौरा करने वाले हैं। नड्डा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप