हरीश दुहन ने संभाला एसईसीएल सीएमडी का पदभार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 28 मार्च 2025। हरीश दुहन ने एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। एसईसीएल मुख्यालय आगमन पर निदेशक मण्डल, सीवीओ, विभागाध्यक्षों अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसईसीएल की सुरक्षा टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सम्मानित किया गया। इससे पहले हरीश दुहन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक तकनीकी (संचालन) के पद पर कार्यरत थे।

एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन के बारे में

हरीश दुहन कोयला खनन क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपनी स्नातक उपाधि नागपुर विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग में प्राप्त की। हरीश दुहन ने वर्ष 1989 में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी सेवाओं की शुरुआत की। उनके पास फर्स्ट क्लास माइन मैनेजर सर्टिफिकेट तथा प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की उपाधि भी है। एसईसीएल का सीएमडी बनने से पहले, हरीश दुहन सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में निदेशक तकनीकी (संचालन) के रूप में कार्यरत थे। इसके अलावा, उन्होंने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना में एरिया जनरल मैनेजर तथा कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट प्लानिंग विभाग के महाप्रबंधक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

हरीश दुहन को पर्यावरण-हितैषी फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं के कार्यान्वयन, डिजिटलीकरण तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास में विशेष अनुभव प्राप्त है। हरीश हरीश दुहन के एसईसीएल के सीएमडी पदभार ग्रहण करने के अवसर पर पूरी कंपनी में हर्ष का माहौल है। एसईसीएल परिवार को विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में कंपनी नए ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Leave a Reply

Next Post

श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे पर यादों को किया ताजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 28 मार्च 2025। अभिनेत्री श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे के मौके पर अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने चार्ली चैपलिन और चिटी चिटी बैंग बैंग की ट्रूली […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत