श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे पर यादों को किया ताजा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग)

मुंबई 28 मार्च 2025। अभिनेत्री श्रेया चौधरी ने वर्ल्ड थिएटर डे के मौके पर अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने चार्ली चैपलिन और चिटी चिटी बैंग बैंग की ट्रूली स्क्रंपशस के रूप में अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में श्रेया का थिएटर के प्रति गहरा जुड़ाव साफ झलकता है। खासतौर पर चार्ली चैप्लिन जैसी वेशभूषा में उनकी एक तस्वीर और चिटी चिटी बैंग बैंग की झलक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।वर्ल्ड थिएटर डे पर श्रेया ने कहा,”थिएटर दुनिया की सबसे पुरानी और प्रभावशाली कला में से एक है। स्टेज पर एक्टर का परफॉर्म करना हो या फिर आर्केस्ट्रा का संगीत, थिएटर एक अनमोल अनुभव देता है। मैंने बचपन से थिएटर देखा और इसका मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा। जब मैं चार्ली चैपलिन या चिटी चिटी बैंग बैंग जैसे किरदार निभाती थी, तब यह नहीं जानती थी कि ये छोटे-छोटे पल मेरे थिएटर के प्रति प्रेम को और मजबूत कर देंगे।

आज मैं जो कुछ भी कर रही हूं, उसकी शुरुआत थिएटर से ही हुई थी। फिल्मों और वेब शोज़ में आने से पहले, थिएटर ही था जिसने मुझे अभिनय का असली मतलब सिखाया। जब पहली बार मैंने स्टेज पर कदम रखा था, वो मेरे जीवन के सबसे खुशहाल दिनों में से एक था। मैं बचपन में थोड़ी इंट्रोवर्ट थी, लेकिन पहली बार मुझे आत्मविश्वास का एहसास थिएटर ने ही कराया। श्रेया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “कुछ बचपन के सपने कभी फीके नहीं पड़ते, बस एक बड़ा मंच ढूंढ लेते हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीबीआई की कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन

शेयर करेसभी जिलों में मोदी और केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 मार्च 2025। भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक देवेन्द्र यादव सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के  निवास एवं कार्यालय में की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड