वेलेंटाइन डे पर रिलीज़ होगा PRABHAS और Pooja Hegde का ‘राधे-श्याम’ का टीज़र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बाहुबली प्रभास (Prabhas ) को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस हमेशा बेकरार नज़र आते हैं। पिछले लंबे वक्त से ऑडियंस उनकी अपकमिंग फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) का इंतज़ार कर रही है। ऐसे में अब इस फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) के को लेकर एक खबर सामने आ रही है। वी क्रिएशंस के प्रोडक्‍शन में बनी इस फिल्‍म के हिंदी वर्जन को टी-सीरीज लेकर आ रहा है। फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। 

अभी तक पोस्टर से लोगों को दीवाना करने वाले मेकर्स इस साल वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर फिल्म की पहली झलक दिखाने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो 14 फरवरी को फिल्म का टीजर रिलीज़ किए जाने की प्लानिंग की जा रही है। हालांकि इस बात की अब तक ऑफिशय़ल अनाउसमेंट नहीं की गई है। 

लेकिन फैंस और फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि प्रभास की ये फिल्म रोमंटिक ड्रामा है तो ये दिन टीज़र रिलीज़ के लिए सबसे सही है। पूजा हेगड़े की प्रभास के साथ ये पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर राधा कृष्ण कुमार ने किया है। फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तक सामने नहीं आ पाई है। ऐसे में दर्शकों के बीच भी ये जानने की उत्सुकता बनी हुई है ये फिल्म किस दिन रिलीज होगी। इस फिल्म को भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने को-प्रोड्यूस किया है। इससे पहले प्रभास बाहुबली और साहो जैसी शानदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास जल्द ही तान्हाजी निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम के रोल में दिखाई देंगे तो वहीं, उनके हाथ केजीएफ 2 फेम निर्देशक प्रशांत नील की सलार और महानती निर्देशक नाग अश्विन की अपकमिंग साई-फाई फिल्म भी है।

Leave a Reply

Next Post

टीम इंडिया का 2023 तक का शेड्यूल जारी, वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भारतीय क्रिकेट टीम के अगले दो साल के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2023 तक के शेड्यूल की घोषणा की है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम अगले 15 महीने नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलेगी. इसकी शुरुआत इंग्लैंड के […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत