आशीष विद्यार्थी को हुआ कोरोना वायरस, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती , विडिय़ो शेयर का दी जानकारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। एक तरफ देशभर में वेक्सीनेशन का दौर शुरु हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में तेज़ी से उछाल देखा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स के कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। ताजा मामला जाने-माने अभिनेता आशीष विद्यार्थी का है। आशीष विद्यार्थी भी कोविड-19 पॉजिटिव(Covid-19 Positive) पाए गए हैं।

कोरोना वायरस की चपेट में आने की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। आशीष विद्यार्थी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह फिलहाल दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट हैं। वीडियो में आशीष कहते नज़र आ रहे हैं, कि “कल थोड़ी सी हरारत सी महसूस हुई, टेस्ट करवाया, तो वह पॉजिटिव आया है। अब मैं यहां दिल्ली में हॉस्पिटल में जा रहा हूं, सब ठीक है। बस यही गुज़ारिश है, कि इस दौरान जो भी मेरे संपर्क में आया हो, दिल्ली में, मुंबई में, वाराणसी में, प्लीज़ अपना टेस्ट करवा लें। मैं ठीक हूं। वैलकम टू रियल लाइफ।”

इसके अलावा आशीष ने हॉस्पिटल से भी अपने कुछ वीडियोज़ इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में शेयर किये हैं। इन वीडियोज़ में आशीष यह कहते दिख रहे हैं, कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें यह संक्रमण कैसे लगा, वह सभी सावधानियां बरत रहे थे। फिर भी वह उसकी चपेट में आ गए हैं। इसके साथ ही आशीष ने सभी को इस डेडली वायरस के प्रति ज़रुरी सावधानियां बरतने के लिए भी कहा है।

बता दें, कि शुक्रवार को ही मनोज बाजपेयी के भी कोरोना वायरस संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। मनोज बाजपेयी से पहले रणबीर कपूर और संजल लीला भंसाली भी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। ये सभी सेलेब्स होम क्वारेंटाइन हैं। और तेज़ी से रिक्वरी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस को बताया भारतीय टीम से बेहतर, जाफर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

शेयर करेपहले टी-20 मैच में भारतीय टीम की हार ,इंग्लैंड ने 8 विकेट से दी मात छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भारतीय टीम पर टिप्पणी कर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने टी-20 सीरीज के पहले मैच में हारने वाली भारतीय टीम पर तंज कसा है. वॉन ने भारतीय […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण