एल्यूरियन ने भारत में अपना दुनिया का अग्रणी वजन प्रबंधन समाधान लॉन्च किया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

-अनिल बेदाग़ / छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 08 सितंबर 2022। मोटापा दूर भगाने को समर्पित कंपनी एल्यूरियन ने भारत में एल्यूरियन स्वैलेबल कैप्सूल लॉन्च किया है। यह चिकित्सकीय रूप से वजन घटाने वाला एकमात्र ऐसा उपकरण है जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की देखभाल वाले भारत के राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण ,केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा पूरी तरह से अनुमोदित है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ गौर ने 2009 में हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी करते हुए कंपनी की स्थापना की। अपने साथी और हार्वर्ड के पूर्व प्रोफेसर डॉ राम चुट्टानी के साथ मिलकर उन्होंने एल्यूरियन प्रोग्राम के लिए दृष्टि विकसित की। एल्यूरियन प्रोग्राम के मूल में एल्यूरियन स्वैलेबल कैप्सूल है।

एल्यूरियन स्वैलेबल कैप्सूल को एल्यूरियन वर्चुअल केयर सूट के साथ जोड़ा गया है। यह केयर सूट एल्यूरियन आईरिस एआई प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित दूरस्थ रोगी निगरानी समाधान है जिसमें एल्यूरियन मोबाइल ऐप्प, कनेक्टेड स्केल और हेल्थ ट्रैकर शामिल है।

हाल ही में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2019 -21) में पाया गया कि वर्ष 2016 से 2021 के बीच भारत में मोटापे की शिकार महिलाओं का प्रतिशत 21% से बढ़कर 24% और मोटापे के शिकार पुरुषों का प्रतिशत 19% से बढ़कर 23% हो गया है। खानपान की गलत आदतों, तेजी से निष्क्रिय होती जीवन शैली और सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार के अभाव ने मोटापे की समस्या को बढ़ाया है। मोटापे के मधुमेह और हृदय रोग जैसे गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

आईसीसी करे पाकिस्तान क्रिकेटर आसिफ अली को बैन, अफगानी क्रिकेटरों ने लगाई गुहार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 सितंबर 2022। एशिया कप 2022 में सुपर 4 में बुधवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। यह मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा और नसीम खान ने लगातार दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को एक विकेट से जीत दिलाई। इस हार के […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन